1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाग-भाग, डी के बोस, डी के बोस, डी के बोस..., बीच रास्ते जंगल में गैंडे ने दौड़ाया तो शख्स ने बैक गियर में भगाई जीप

भाग-भाग, डी के बोस, डी के बोस, डी के बोस..., बीच रास्ते जंगल में गैंडे ने दौड़ाया तो शख्स ने बैक गियर में भगाई जीप

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 18, 2025 08:24 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 08:24 pm IST

सोशल मीडिया पर लोग इस ड्राइवर की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, “ये ड्राइवर तो ऑस्कर डिजर्व करता है!” दूसरा बोला, “रिवर्स गियर में इतनी स्पीड और सटीकता? ये तो सुपरमैन है!” सचमुच, रिवर्स में गाड़ी चलाना कोई बच्चों का खेल नहीं है, वो भी तब जब जंगल के टेढ़े-मेढ़े रास्तों पर गैंडा पीछे पड़ा हो।

गैंडे के डर से गाड़ी भगाता शख्स- India TV Hindi
गैंडे के डर से गाड़ी भगाता शख्स Image Source : X/@THEFIGEN_

जंगल सफारी का नाम सुनते ही आंखों के सामने खूंखार जानवरों, हरे-भरे जंगलों और रोमांच से भरे पलों की तस्वीर उभर आती है। लेकिन सोचिए, जब यह रोमांच अचानक डरावने सस्पेंस थ्रिलर में बदल जाए और सामने गुस्से से भरा गैंडा आपकी गाड़ी के पीछे दौड़ पड़े। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ और बैक गियर के जादू से न सिर्फ अपनी, बल्कि पूरी गाड़ी वालों की जान बचा ली।

ड्राइवर ने जंगल में मचाई धूम

सोशल मीडिया पर 32 सेकंड का एक वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक जंगल सफारी गाड़ी को गुस्सैल गैंडा ऐसा दौड़ाता है कि देखने वालों की सांसें थम जाती हैं। वीडियो में दिखता है कि जंगल के बीचों-बीच एक गैंडा, जो शायद उस दिन कुछ ज्यादा ही ‘मूड’ में था, अचानक गाड़ी की तरफ लपकता है। अब गैंडा कोई प्यारा-सा पालतू जानवर तो है नहीं, जिसे प्यार से पुचकार कर भगा दो। ये तो ऐसा जानवर है कि जो अगर भड़क जाए तो रास्ते में जो भी आए, उसे कुचल दे। लेकिन शायद उस गैंडे को ये नहीं पता था कि इस बार उसका पाला दुनिया के सारे हैवी ड्राइवरों के पिता जा से पड़ा है। जो उसे छकाकर रख देगा। गैंडे को अपनी तरफ आता देख ड्राइवर ने बिना एक सेकंड गंवाए गाड़ी को रिवर्स गियर में डाला और फुल स्पीड में भगाना शुरू कर दिया। अब जरा सोचिए, रिवर्स में गाड़ी चलाना तो अपने आप में एक कला है। और वो भी जंगल के कच्चे रास्तों पर, बिना पीछे देखे, वो भी तब जब सामने गैंडा ‘हॉर्न’ बजा-बजा कर पीछे पड़ा हो। ड्राइवर साहब ने गाड़ी को ऐसे संभाला जैसे वो कोई रेसिंग चैंपियन हों, और गैंडे को धूल चटाते हुए दूर निकल गए।

लोगों ने इस ड्राइवर की ड्राइविंग स्किल की तारीफ में पढ़ी कसीदें

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 90 हजार लोगों ने देखा और 1 हजार लोगों ने लाइक किया है। साथ ही इस वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स भी आए हैं जिसमें लोग इस ड्राइवर की ड्राइविंग स्किल की तारीफ में कसीदे पढ़ी। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “इस तरह रिवर्स में गाड़ी चलाने के लिए तो स्पेशल ट्रेनिंग चाहिए!” दूसरा बोला, “मैं होता तो डर के मारे गाड़ी स्टार्ट ही न कर पाता!” एक ने तो इसे ‘जुरासिक पार्क’ का सीन करार दे दिया, और सचमुच, वीडियो में गैंडे का वो गुस्सा और ड्राइवर का वो स्टंट देखकर लगता है जैसे कोई हॉलीवुड मूवी का सीन हो।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

आजादी के मौके पर हिल्स और सूट पहने लड़के ने डांस करते हुए बनाया रील, लोगों ने कहा- देश मांग रहा इसकी कुर्बानी

15 अगस्त पर इन लड़कों का परफॉर्मेंस देख हिला लोगों का दिमाग, स्वर्ग में बैठे गांधी जी भी पड़ गए सोच में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।