हर साल 15 अगस्त को भारत अपनी आजादी का जश्न मनाता है, और इस खास मौके पर लोग अपने-अपने तरीके से देशभक्ति का जज्बा दिखाते हैं। लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का हाई हील्स और सूट पहनकर डांस करते हुए रील बना रहा है, जिसे देख नेटिजन्स ने मजेदार और तीखे कमेंट्स की बौछार कर दी।
लड़की बनकर लड़के ने डांस करते हुए बनाया रील
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सूट पहने और गले में तिरंगे वाली चुन्नी पहने डांस करते हुए रील बना रहा है। इतना ही नहीं, लड़के ने इस दौरान हाई हील्स भी पहनी हैं। साथ ही कैमरे की ओर देखते हुए वह देशभक्ति गाने पर डांस कर रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ladymemers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है।
लोगों ने लड़के का खूब उड़ाया मजाक
वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर उस लड़के का खूब मजाक उड़ाया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "देश मांग रहा है इसकी कुर्बानी।" दूसरे ने लिखा, "आजादी का मतलब ये नहीं कि कुछ भी करो।" तीसरे ने लिखा, "इन लोगों को देख कर ही ऐसा लगता है जैसे अंग्रेज बड़ी मुश्किल से जान छुड़ा कर भागे हैं।" चौथे ने लिखा, "तुम लोग गुलाम ही ठीक थे, कहां इन्हें आजादी दे दी गई।" पांचवें ने लिखा, "ये दिन देखने के लिए आजाद हुए थे हम।" छठे ने लिखा, "देश को इतना भी रंगीला नहीं होना था।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
पाकिस्तान के GenZ भी कमाल के हैं, आजादी दिवस के मौके पर लड़की ने गाया सैयारा मूवी का गाना
पहली प्राइवेट नौकरी पर सरकार देगी 15000 रुपये, जानें किसे और कैसे मिलेगा ये पैसा