1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गलत जगह पर गलत हरकत कर दी! लड़के का Video देख आपको आ जाएगी हंसी, लोगों ने किया रिएक्ट

गलत जगह पर गलत हरकत कर दी! लड़के का Video देख आपको आ जाएगी हंसी, लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 11, 2025 12:22 pm IST,  Updated : Sep 11, 2025 12:22 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद बहुत सारे यूजर्स को हंसी आएगी। वहीं कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको सब कुछ विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SANKII_MEMER

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक लोग न जानें कितने सारे वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे अगर आप सोशल मीडिया पर हैं। कई सारे लोगों ने तो सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट ही तरह-तरह के वीडियो और फोटो को पोस्ट करने के लिए बनाया हुआ है और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। आपने भी अपने टाइमलाइन पर न जानें कितने सारे वायरल पोस्ट अब तक देखे होंगे और अभी भी देख रहे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जितने भी लोग बिहार या फिर यूपी में रहे हैं या फिर रहते हैं वो जानते होंगे कि वहां कई इलाकों में ऑर्केस्ट्रा का कॉन्सेप्ट आज भी है। वहां शादी में ऑर्केस्ट्रा होता है जिसमें लड़कियां डांस करती हैं और लोग देखते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो इसी दौरान का है। एक लड़की डांस कर रही है और तभी एक लड़का वहां पर आकर उसे पैसे देता है और सामने डांस करने लगता है। तभी नजर आता है कि उसके पापा वहां आ जाते हैं और यह सब करने के लिए वो उसे मारने लगते हैं। इसी पिटाई के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'गलत जगह पर गलत हरकत कर दी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हर बाप ऐसा ही होता तो क्या बात होती। दूसरे यूजर ने लिखा- पकड़ा गया बदमोश। तीसरे यूजर ने लिखा- रहा नहीं जाता है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

Gen-Z ने नेपाल में मचाई भयंकर तबाही, गाड़ियों को लाइन से किया आग के हवाले, Video वायरल

कनपुरियों को गुटखे पर भौकाली सलाह दे गए Akshay Kumar, ये Viral Video देख फैन्स की भी छूट गई हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।