Ganga Aarti in Dubai: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपने दुबई के अनोखे और दिमाग को हिला देने वाले फैक्ट्स देखे होंगे। इस बार हम आपको ऐसा ही एक और चौंका देने वाला फैक्ट बताने वाले हैं। दरअसल, दुबई में शिफ्ट हुए एक भारतीय व्लॉगर ने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी स्थित BAPS हिंदू मंदिर जाकर दर्शन किए। यहां पर उसने गंगा आरती देखने के बाद अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया। शख्स ने अपनी यात्रा का पूरा व्लॉग बनाया जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
यात्रा का व्लॉग सोशल मीडिया पर वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर akashkawale10 नामक यूजर ने शेयर किया है। उसने बताया कि, 'दो हफ्ते होटल में बिताने और आखिरकार अपने नए घर में बसने के बाद, उन्होंने अपने खाली दिन का इस्तेमाल इस प्रतिष्ठित मंदिर को देखने के लिए करने का फैसला किया।' 'मैंने यूएई में गंगा आरती देखी,' कैप्शन के साथ वीडियो को शेयर किया गया है। व्लॉग में मंदिर के जलाशय के सामने किए जाने वाले अनुष्ठानों की झलक दिखाई गई है जो देखने में भारत की याद दिलाता है।
हर दिन होती है गंगा आरती
बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी, 2024 को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था। ये अबू धाबी का पहला पारंपरिक हिन्दू मंदिर है। गुलाबी बलुआ पत्थर और इतालवी संगमरमर से निर्मित ये मंदिर पारंपरिक हिन्दू स्थापत्य सिद्धांतों का प्रतीक है और इस क्षेत्र में सांस्कृतिक सद्भाव का प्रतीक है। यहां पर प्रतिदिन गंगा आरती होती है, जो भक्तों और अन्य लोगों को भारत की याद दिलाने वाला आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करती है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Nepal में संसद भवन से सिर पर चक्के वाली कुर्सी लेकर भागते दिखे प्रदर्शनकारी, Viral Video में देखें और क्या—क्या लूटा
Nepal के बारे में 10 अजब—गजब फैक्ट्स, जिन्हें सुनकर दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी, आज जान लें