1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Nepal के बारे में 10 अजब—गजब फैक्ट्स, जिन्हें सुनकर दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी, आज जान लें

Nepal के बारे में 10 अजब—गजब फैक्ट्स, जिन्हें सुनकर दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी, आज जान लें

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 09, 2025 07:00 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 07:11 pm IST

Facts about Nepal: नेपाल भारत का पड़ोसी देश है जहां पर कई अनोखे नियम हैं। इनके अलावा नेपाल को लेकर समय—समय पर कई अनोखे फैक्ट्स भी वायरल होते रहते हैं। आज हम आपको नेपाल के बारे में 10 अजब—गजब फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जो कम ही लोग जानते होंगे।

Nepal Facts, 10 Facts about Nepal, Nepal 10 amazing facts, Nepal National Flag, Nepal National Secur- India TV Hindi
नेपाल के बारे में 10 अनोखी बातें। Image Source : NEPAL TOURISM

Facts about Nepal: भारत का पड़ोसी देश नेपाल इस समय हिंसा की चपेट (Nepal Protest) में है। इस दौरान वहां के हालात लगातार बिगड़ते चले जा रहे हैं। दुनिया भर के लोग सोशल मीडिया पर नेपाल के लाइव अपडेट्स (Nepal Live Updates) ले रहे हैं। ऐसे में नेपाल से जुड़े 10 अनोखे तथ्य भी सामने आए हैं जिनको लेकर लोग हैरत जता रहे हैं। वैसे तो नेपाल से जुड़ी कई सामान्य बातों से तो आप अवगत होंगे। मसलन, नेपाल का उपनाम 'विश्व की छत', वहां की पर्वत श्रृंखलाएं, भौगोलिक स्थिति और रीति—रिवाज। मगर, हम आपको नेपाल के बारे में 10 ऐसे अजब—गजब फैक्ट बताने जा रहे हैं जो 99% लोग नहीं जानते होंगे। आइए जानते हैं कि कौन सी 10 बातें नेपाल को अलग बनाती हैं:

बुद्ध का जन्मस्थान 

नेपाल को 'भगवान बुद्ध का जन्मस्थान' कहा जाता है। सिद्धार्थ गौतम या भगवान बुद्ध का जन्म 623 ईसा पूर्व कपिलवस्तु, लुम्बिनी में हुआ था। लुम्बिनी को 1997 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।

त्रिभुज वाला झंडा 

आपने कई देशों के झंडे देखे होंगे जो कि आमतौर पर चतुर्भज यानी चौकोर होते हैं। मगर नेपाल दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां का राष्ट्रीय ध्वज त्रिभुज के आकार का है और तो और एक नहीं बल्कि इसमें दो त्रिभुज परिलक्षित होते हैं। झंडे के ऊपरी त्रिभुज में चंद्रमा और निचले त्रिभुज में सूर्य की छवि अंकित है। यह झंडा नेपाल के दो प्रमुख धर्मों, हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म का प्रतिनिधित्व करता है। 

Nepal Facts, 10 Facts about Nepal, Nepal 10 amazing facts, Nepal National Flag, Nepal National Secur
Image Source : FREEPIKनेपाल का राष्ट्रीय ध्वज।

स्वतंत्र देश 

गौरतलब है कि, नेपाल की गिनती उन चंद देशों में की जाती है जिस पर कभी विदेशियों ने कब्जा नहीं किया। यही वजह है कि नेपाल कभी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता। नेपाल 2008 में एक संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य बना था।

2015 में बना संविधान 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल का नया संविधान 20 सितंबर 2015 को लागू हुआ। 308 अनुच्छेदों, 35 भागों और नौ अनुसूचियों वाला यह संविधान 1948 के बाद से नेपाल के इतिहास में सातवां संविधान है। 

राजधानी काठमांडू: एक झील 

नेपाल की सबसे अनोखी बात ये है कि, इस देश की राजधानी काठमांडू कभी एक झील थी। कई धार्मिक मान्यताओं और किंवदंतियों के मुताबिक, झील का विभाजन उसक पानी निकालने के लिए किया गया था और यही कारण है कि वहां की सभ्यता के विकास पर विराम लग गया। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि जलवायु परिवर्तन के कारण यह झील धीरे-धीरे कई चरणों में सूख गई। 

नेपाल का राष्ट्रीय खेल

तारीख थी 23 मई, 2017 जब वॉलीबॉल को नेपाल का राष्ट्रीय खेल घोषित किया गया था। इससे पहले दांडी बियो जैसे पारंपरिक खेलों को राष्ट्रीय खेल माना जाता था।

राष्ट्रीय मिठाई 

अगर राष्ट्रीय मिठाई की बात करें तो चावल के आटे बनने वाली 'योमरी' को नेपाल की राष्ट्रीय मिठाई के तौर पर मान्यता प्राप्त है। इस मिठाई को न्यूवार समुदाय द्वारा योमरी पूजा के अवसर पर बनाया और खाया जाता है।

शनिवार छुट्टी

नेपाल एक ऐसा अनोखा देश है जहां केवल शनिवार को ही वीकेंड होता है। इसे आप ऐसे समझें कि, नेपाल में रविवार की जगह शनिवार को आधिकारिक छुट्टी होती है।  

एलिफेंट पोलो 

नेपाल के खेलों की सूची बहुत ज्यादा लंबी नहीं है बल्कि, यहां पर एक खास किस्म का खेल खेला जाता है। यहां पर हाथियों की सवारी करते हुए एलिफेंट पोलो खूब खेला जाता है। इसमें एक मानक पोलो बॉल और 1.8 मीटर (5.9 फीट) से 3 मीटर (9.8 फीट) लंबी बेंत ( बांस जैसी) होती है जिसके सिरे पर पोलो मैलेट का सिरा होता है। 

गो​हत्या पर 12 साल की जेल 

भारत की तरह नेपाल में भी गोहत्या को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा गया है। यहां पर गो​हत्या पर 12 साल की जेल तक का प्रावधान है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के संखुयासभा जिले की अदालत ने काफी समय पहले 55 वर्षीय एक महिला को गोहत्या में दोषी मानते हुए सजा सुनाई थीं।   

ये भी पढ़ें-  

बाइक को चोरों से बचाने का ये Desi Jugaad जरूर अपनाएं, देखकर लुटेरों को नानी याद आ जाएगी, VIDEO
हवाईपरी बनने चली थीं बन गईं जलपरी! खतरों की खिलाड़ी बनीं इन मैडम का VIDEO हो रहा वायरल, देखें
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।