1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन बाबाजी का तो अलग ही रोला है भाई, Video सोशल मीडिया पर हुआ खूब वायरल

इन बाबाजी का तो अलग ही रोला है भाई, Video सोशल मीडिया पर हुआ खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 08, 2025 06:36 pm IST,  Updated : Oct 08, 2025 06:36 pm IST

एक बाबा का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और आपने अब तक ऐसा कुछ पहले नहीं ही देखा होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@YADAV_SUNIL01

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिखेगा जिसकी आपने कल्पना नहीं की होती है या फिर ऐसा कुछ नहीं देखा होता है। लोग एक दिन में कई सारे वीडियो को पोस्ट करते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। अब लोगों का जो वीडियो या फिर फोटो सबसे ज्यादा ध्यान खींचेगा, वही वायरल होगा है और आप भी अपने टाइमलाइन पर ऐसे खूब सारे वायरल कंटेंट देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कमाल का कुछ दिखाई देगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आमतौर पर ऐसा होता है कि गलियों में कोई बाबा या फिर साधु आते हैं तो लोग उन्हें अनाज आदी दे देते हैं मगर वायरल वीडियो में यही चीज बहुत ही अतरंगी तरीके से दिखा। वीडियो में दिखा कि एक बाबाजी किसी इलाके में आए हैं वो तेजी से चलते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वहीं लोग पहले से ही उन्हें आटा देने के लिए एक बर्तन में आटा लेकर खड़े हैं। बाबाजी उन्हें आराम से आटा लेने के लिए रुकना तो दूर वो रफ्तार भी कम नहीं करते हैं और इतने में जिसने उनके बर्तन में आटा डाल दिया, उसने डाल दिया और अगर नहीं डाल पाया तो वो रह गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @yadav_sunil01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'इसे कहते हैं रोला है बाबा का।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 59 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बाबा के पास टाइम बिल्कुल भी नहीं है, पैसे देने का तो फटाफट दो और निकलते जाओ। तीसरे यूजर ने लिखा- रोला नहीं रील है बाबा का। एक और यूजर ने लिखा- बाबा जी तो कुछ अलग ही स्टाइल में लग रहे हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

जुगाड़ का विश्व गुरु तो भारत ही है, मजदूरों के वायरल Video को देख आप भी हो जाएंगे हैरान

भाई ने पसंदीदा औरत की जगह सुरक्षा को प्राथमिकता दी, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।