सोशल मीडिया की गलियों में लोग एक से एक बढ़कर एक कंटेंट डालते हैं जिन्हें उन गलियों में घूमने के लिए जाती जनता देखती है। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वीडियो देखे होंगे और हर दिन अभी भी देखते होंगे। आप फिर यह भी जानते होंगे कि हर दिन ऐसे खूब सारे वीडियो वायरल होते हैं जो सबसे ज्यादा अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वायरल हो रहे वीडियो में क्या है।
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बंदा कार में बैठता है और कार में बैठने के बाद वो लड़की को गाड़ी चलाने के लिए बोलता है। इसके बाद वो लड़की पूछती है कि तूने तो कहा था कि इसे 6 गियर होते हैं, एक तो यह रहा बाकी के 5 गियर कहां है? गाड़ी के गियर को वो सिर्फ एक गियर समझती है और बाकी के 5 गियर को गाड़ी में खोजती है कि वो कहां है। इसके तुरंत बाद वो बंदा सबसे पहले तो गाड़ी से उतरता है और फिर उससे पूछता है कि वो क्या बोल रही है। इसी वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Hindimeriphchan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने पसंदीदा स्त्री की जगह सुरक्षा को प्राथमिकता दी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। खबर को मजाकिया अंदाज में बनाया गया है जिसके कारण वीडियो वायरल हुआ है और लोगों को हंसी जरूर आएगी।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पटना मेट्रो बन गया व्लॉगर्स का अड्डा, Video देख जनता ने किया बस एक ही अनुरोध
संपादक की पसंद