सोशल मीडिया कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां दुनिया भर की अतरंगी और अनोखी चीजें देखने को मिलती रहती है। सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं और फिर उसमें से जो सबसे ज्यादा अतरंगी होता है वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, अतरंगी हरकत और इसके अलावा भी खूब सारी चीजें रही होंगी। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सबसे पहले तो बंदा नान बनाता है। इसके बाद वो एक एल्युमिनियम फॉइल पेपर पर पर रखते हुए उसे एक पिज्जा का बेस बनाता है और फिर उस पर सब्जियां और चीज डालकर फिर से तंदूर में डालता है और उसे पिज्जा बना देता है। वो इतने पर ही नहीं रुकता है। इसके बाद वो उसे कट करके उसके साथ प्याज, चटनी और साथ में छोला भी परोस देता है। इसी वजह से उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर hungry.professor नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सब क्या देखना पड़ रहा है, अच्छा है मैं अंधा हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- नान का पिज्जा बना दिया और फिर छोले के साथ सर्व कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- तंदूरी पिज्जा, इटालियन बोल रहे होंगे कि मार मुझे मार।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जब कार वाले के सामने से गुजरी मौत..., Video देख मुंह में आ जाएगा आपका भी कलेजा
अंकल जेंडर इक्वलिटी में कुछ ज्यादा ही विश्वास करते हैं, Video हो रहा है जमकर वायरल