अब हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है जिसमें कैमरा भी बहुत ही शानदार होता है तो लोगों को जैसे ही कुछ अतरंगी दिखता है, वो तुरंत ही उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर देते हैं। अगर वो वीडियो वाकई यूनिक होता है तो वहां से कई सारे पेज उस वीडियो को उठा लेते हैं और फिर इस तरह से वो वीडियो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप हर दिन ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखते ही होंगे। सुबह से लेकर शाम तक तमाम वायरल वीडियो सामने आते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स एक अंकल को दिखाता है जिनका ड्रेस काफी यूनिक है। दरअसल वो अंकल महिलाओं के कपड़ों में मेट्रो के अंदर नजर आ रहे हैं। अब उन अंकल को दिखाते हुए लड़का बोलता है, 'फैशन तो हर कोई कर रहा है दिल्ली में मगर प्रो लेवल का फैशन सिर्फ दिल्ली मेट्रो के अंदर देखने को मिलते हैं। ये अंकल देखो, नीचे प्लाज़ो पहना हुआ है और ऊपर ब्लाउज पहन रखा है किसी का।' अंकल के ड्रेस के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अंकल जेंडर इक्वलिटी में विश्वास करते हैं।' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और दूसरे अकाउंट से भी इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वहीं एक यूजर ने लिखा- क्यों अंकल क्यों?
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दिवाली से पहले इस तरह से चमकाएं अपने घर का पंखा, महिला ने Video में बताया जबरदस्त हैक
इन बाबाजी का तो अलग ही रोला है भाई, Video सोशल मीडिया पर हुआ खूब वायरल