1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में लड़के ने सुरक्षाकर्मियों संग की बदतमीजी, करोल बाग स्टेशन पहुंचते ही हो गई धुनाई

मेट्रो में लड़के ने सुरक्षाकर्मियों संग की बदतमीजी, करोल बाग स्टेशन पहुंचते ही हो गई धुनाई

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 26, 2025 11:44 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 11:45 pm IST

एक लड़का जो नशे में धुत था, उसने मेट्रो के अंदर सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया मगर कुछ ही देर बाद उसके साथ जो हुआ, अब कभी भी वो ऐसा व्यवहार नहीं करेगा। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

हर दिन सोशल मीडिया पर अनगिनत वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कुछ वायरल भी होते हैं। आप भी देखते ही होंगे। आप अगर हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने यह नोटिस किया होगा कि हर कुछ दिनों में मेट्रो का कोई न कोई वीडियो जरूर वायरल हो जाता है। अकसर वायरल होने वाले वीडियो में लड़ाई और लोगों का दुर्व्यवहार ही देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का मेट्रो के सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस करते और गाली-गलौज करते हुए नजर आ रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर अभी दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। उसमें मेट्रो के एक डिब्बे के अंदर एक लड़का सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पहले वीडियो में दिखता है कि वो लड़का सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। वो उसे बाहर चलने के लिए बोल रहे हैं तो नहीं मान रहा है। वहीं यात्री उसे देख रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षाकर्मी उसे डब्बे से बाहर धकेलते हुए ले जाते हैं और वो उस लड़के को मारते हुए भी नजर आ रहे हैं। लोग भी उसे मारने के लिए कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में काफी गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है।

यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर कई सारे अकाउंट से पोस्ट किया गया है। हमने वीडियो को @MeghUpdates अकाउंट से लिया है, जो आपने देखा। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नशे में धुत व्यक्ति ने CISF जवानों को लगातार गालियां दीं, अधिकारी काफी देर तक शांत रहे, लेकिन करोल बाग स्टेशन पर कार्रवाई करनी पड़ी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद बहुत सारे लोगों ने CISF की तारीफ की है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ के असली नवाब साहब को देखो तो जरा, Video देखने के बाद लोगों ने भी किया रिएक्ट

ये रिश्तेदार तो अचानक लुटेरे बन गए, वायरल Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।