1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो में शख्स ने लगाया लड़की को हाथ, साथ आए लड़के ने ढंग से कर दिया इलाज, देखें Video

दिल्ली मेट्रो में शख्स ने लगाया लड़की को हाथ, साथ आए लड़के ने ढंग से कर दिया इलाज, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 11, 2025 06:49 am IST,  Updated : Aug 11, 2025 06:50 am IST

दिल्ली मेट्रो से एक और लड़ाई-झगड़े का वीडियो सामने आया है, जहां एक शख्स को एक गैर-महिला पर हाथ उठाना काफी महंगा पड़ जाता है। महिला के साथ आए लड़के ने उस शख्स की जमकर धुनाई कर दी।

लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल- India TV Hindi
लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल Image Source : INSTAGRAM/@DELHI.CONNECTION

दिल्ली मेट्रो में आए दिन लोग लड़ते-झगड़ते मिलते हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है। हाल में लड़ाई का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों फिर से देखने को मिल रहा है, जहां दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर खड़ी लड़की को एक शख्स ने मार दिया, जिसके बाद लड़की के साथ आए लड़के ने उसका ढंग से इलाज कर दिया। घटना कब और कहां की है, उसकी पुष्टि इस वीडियो में नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो में ये जरूर बताया गया है कि ये मामला दिल्ली मेट्रो का ही है।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @delhi.connection नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक कई लोगों ने देखा और इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- दिल्ली मेट्रो में हुई एक और लड़ाई। वीडियो का टाइटल है- दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हुए हैं। जहां लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सही इलाज किया है। दूसरे ने लिखा- दिल्ली में अधिक जनसंख्या होने का दुष्प्रभाव है यह। तीसरे ने लिखा- कुछ आवारा किस्म के लोगों ने दिल्ली मेट्रो को बदनाम कर दिया है।

वीडियो में लड़ते दिखे दो लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक लड़की किसी आदमी को कुछ बोल रही है। तभी उसके साथ जा रहे शख्स ने लड़की पर हाथ उठा दिया। यह देख लड़की के साथ आए लड़के को गुस्सा आया और उसने आव देखा ना ताव दनादन वह उस शख्स पर लात-घूसों की बरसात करने लगा। शख्स मार खाते हुए दूर कोने में जाकर खड़ा हो गया। शख्स की आँखों पर चोट लगी थी, जिसे पकड़कर वह सहलाते हुए नजर आया। इस वीडियो को देख कई लोगों का मानना है कि लड़के ने शख्स के साथ सही किया। महिलाओं पर हाथ उठाने का हक किसी को नहीं है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

फोन पर व्यस्त बॉयफ्रेंड ने कहा चाय पिलाने को, चायवाले ने उठाया मौके का फायदा और लड़की के साथ लड़ा बैठा इश्क

Video: आधी रात टॉयलेट करने निकला था शख्स तभी सामने से आ गया शेर, देखते ही निकल गई चीख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।