1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे ही लोगों के कारण दिल्ली मेट्रो होती है वायरल, शख्स का Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

ऐसे ही लोगों के कारण दिल्ली मेट्रो होती है वायरल, शख्स का Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 21, 2025 08:04 am IST,  Updated : Jul 21, 2025 08:04 am IST

मेट्रो के अंदर सफर करते समय कई सारे लोग ऐसी हरकतें करते हैं कि उसके कारण दिल्ली मेट्रो वायरल हो जाती है क्योंकि कोई न कोई उनका वीडियो बनाकर पोस्ट जो कर देता है। अभी भी दिल्ली मेट्रो का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब दिल्ली मेट्रो का कोई वीडियो वायरल न होता हो। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है तो कभी लोगों की अतरंगी हरकत का कोई वीडियो वायरल होता है। कभी-कभी मेट्रो के अंदर या फिर मेट्रो स्टेशन पर अश्लील हरकत या फिर अश्लील डांस करते लोगों का भी वीडियो वायरल हो जाता है और इन्हीं सभी कारण से लोगों के दिमाग से दिल्ली मेट्रो हटने का नाम नहीं लेता है। दूसरी भाषा में कहें तो ऐसे लोग ही दिल्ली मेट्रो को वायरल करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा मेट्रो में सफर करते हुए अचानक डांस करने लगता है। वीडियो में दिखने वाले बंदे ने हेडफोन और चश्मा लगाया हुआ है और उसी हेडफोन में कोई गाना सुनते हुए वो डांस करने लगता है। अब वो अगर अच्छा डांस कर रहा होता तो लोग तारीफ भी करते मगर अतरंगी डांस करते हुए वो नजर आता है। यही देख किसी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में यह भी नजर आता है कि लोग उस आदमी को इग्नोर कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'दिल्ली मेट्रो' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 59 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट के जरिए अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसे पागलों ने क्या बना रखा है दिल्ली मेट्रो को। दूसरे यूजर ने लिखा- कलाकारों की कमी नहीं देश में। तीसरे यूजर ने लिखा- नमूने मिलते रहते हैं दिल्ली मेट्रो में। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये वाले कीड़े कौन से दिन निकलते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बड़े तेजस्वी चोर रहते हैं हमारे यहां! फोन चोरी करता शख्स CCTV में हुआ कैद, हो गया वायरल

अंडे से निकलते हैं मगरमच्छ के बच्चे, शख्स ने फोड़कर दिखाया, वायरल Video देख रोमांचित हो जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।