1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंडे से निकलते हैं मगरमच्छ के बच्चे, शख्स ने फोड़कर दिखाया, वायरल Video देख रोमांचित हो जाएंगे आप

अंडे से निकलते हैं मगरमच्छ के बच्चे, शख्स ने फोड़कर दिखाया, वायरल Video देख रोमांचित हो जाएंगे आप

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 20, 2025 07:03 pm IST,  Updated : Jul 20, 2025 07:03 pm IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों को मगरमच्छ के बच्चों के जन्म की प्रक्रिया को करीब से देखने का मौका मिला। अब तक इस वीडियो को करीब ढाई लाख लोगों ने देखा है।

अंडे से निकला मगरमच्छ- India TV Hindi
अंडे से निकला मगरमच्छ Image Source : X/@SHEETAL2242

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया। इस वीडियो में मगरमच्छ के अंडों से छोटे-छोटे बच्चे निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, और एक शख्स ने इन अंडों को फोड़कर उन्हें एक टब में रखते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो इतना रोमांचक है कि इसे देखकर हर कोई हैरान हो गया।

अंडे से मगरमच्छ के निकलने का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Sheetal2242 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे मगरमच्छ के अंडों से छोटे-छोटे बच्चे बाहर निकल रहे हैं। जो देखने में छोटी छिपकलियों की तरह लग रहा है। इन नन्हे मगरमच्छों की हरकतें इतनी प्यारी हैं कि दर्शक इसे बार-बार देख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सावधानीपूर्वक अंडे को फोड़ता है, और उसमें से नन्हा मगरमच्छ बाहर आता है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को अब तक ढाई लाख लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। कुछ यूजर्स ने इसे "प्रकृति का चमत्कार" बताया, तो कुछ ने मगरमच्छ के बच्चों को "छोटी छिपकलियों" जैसा बताया। एक यूजर ने लिखा, "यह देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई नया जीवन शुरू हो रहा है; बहुत ही अद्भुत है यह वीडियो।" एक्सपर्ट्स की मानें तो मगरमच्छ के अंडे 65 से 95 दिनों तक इनक्यूबेशन में रहते हैं, और तापमान इस बात को निर्धारित करता है कि अंडे से नर या मादा बच्चा निकलेगा। 30 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तापमान पर ज्यादातर मादा बच्चे पैदा होते हैं, जबकि 32-33 डिग्री सेल्सियस पर नर बच्चे। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बच्चों ने कार से मचाया तांडव, गली में खड़ी बाइकों को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ हादसे का Video

'बाबा का ढाबा' तो याद है न? ढाबे पर पहुंचे शख्स ने कहा- हाफ प्लेट लगाओ, दद्दु ने जो किया वह देख घूमा लोगों का दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।