1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'बाबा का ढाबा' तो याद है न? ढाबे पर पहुंचे शख्स ने कहा- हाफ प्लेट लगाओ, दद्दु ने जो किया वह देख घूमा लोगों का दिमाग

'बाबा का ढाबा' तो याद है न? ढाबे पर पहुंचे शख्स ने कहा- हाफ प्लेट लगाओ, दद्दु ने जो किया वह देख घूमा लोगों का दिमाग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 19, 2025 05:18 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 05:18 pm IST

80 साल से ज्यादा उम्र के कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी सालों से बाबा का ढाबा चला रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान वे सोशल मीडिया पर वायरल हुए और विवादों में भी घिरे, जिसके बाद वे सोशल मीडिया से गायब हो गए लेकिन एक बार फिर से उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है।

बाबा का ढाबा वाले बाबा- India TV Hindi
बाबा का ढाबा वाले बाबा Image Source : X/@NEHRAJI77

एक समय सोशल मीडिया पर बाबा का ढाबा का ऐसा जलवा चला था कि उन्हें लगभग हर कोई पहचानने लगा था। लेकिन धीरे-धीरे बाबा का ढाबा वाले दद्दु को लोग भूल गए। हाल में अब ये दद्दु का एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों के जेहन में इन दद्दु की यादें ताजा हो गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा का ढाबा पर पहुंचे एक फूड व्लॉगर की हाफ प्लेट थाली की फरमाइश ने ऐसा तमाशा खड़ा किया कि लोग हंसी से लोटपोट हो गए।

हाफ प्लेट की फरमाइश पर बाबा का गजब का रिएक्शन

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक फूड व्लॉगर, जो कंटेंट की तलाश में बाबा के ढाबे पर पहुंचा हुआ है। उसने बाबा से कहा, "बाबा, मेरे पास 40 रुपये नहीं हैं, पूरी थाली मत लगाना, बस आधी थाली  लगाकर दे दो।" अब हाफ प्लेट का मतलब तो आप समझते ही हैं। जिसका मतलब होता है, थोड़ा कम खाना, आधी रोटी, थोड़ी सब्जी, वगैरह-वगैरह। लेकिन यहां तो बाबा ने खेल ही कर दिया। बाबा ने "हाफ प्लेट" को इतना सीरियसली ले ले लिया कि उन्होंने स्टील की थाली को चाकू से बीच से काट डाला। फिर उस आधी थाली में चावल, पनीर की सब्जी डाल दी और रोटी भी काटकर आधी कर दी। हाफ प्लेट को लेकर दद्दु का यह तर्क देख व्लॉगर का दिमाग चकरा गया और वो बोल पड़ा, "बाबा, मैंने थाली काटने को नहीं कहा, आधी थाली लगाने को कहा था।" बाबा ने बड़े कूल अंदाज में जवाब दिया, "हां, आधी थाली ही लगाई है और अब ये लीजिए और यहां से जाइए।"

लॉकडाउन के वक्त वायरल हुए थे बाबा

अगर आपको याद हो, तो कुछ साल पहले 2020 में बाबा का ढाबा, जो दिल्ली के मालवीय नगर में कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी चलाते हैं, रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए थे। एक वीडियो में बाबा को लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों की कमी से रोते हुए देखा गया, जिसने लोगों का दिल पिघला दिया। बॉलीवुड सितारों से लेकर आम आदमी तक, सब उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। मगर बाद में कुछ विवादों ने बाबा को ट्रोलिंग का शिकार बना दिया। लेकिन बाबा हैं कि हार नहीं मानते। अब वो फिर से वायरल हो रहे हैं, और इस बार वजह है उनका हाफ प्लेट वाला लॉजिक।

बाबा के वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

दद्दु के इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @nehraji77 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। देखते ही देखते इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 3 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं तमाम लोगों ने कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "दिलदारी तो देखो, बाबा ने चम्मच तो आधा नहीं तोड़ा।" दूसरे ने चुटकी ली, "40 रुपये के चक्कर में बेचारे को परेशान कर दिया, वैसे भी इतना सस्ता खाना कहां मिलता है।" कुछ लोग बाबा की सादगी और इस मजेदार हरकत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ने इसे उनका "अहंकार" बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: 'हैवी ड्राइवरों से भरा पड़ा है हमारा देश', तीन पहियों के साथ सड़क पर JCB दौड़ते दिखा ड्राइवर

किसी मॉडल से कम नहीं है ये ठेले वाली लड़की, खाने से ज्यादा हो रही खूबसूरती और कॉन्फिडेंस की चर्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।