1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चों ने कार से मचाया तांडव, गली में खड़ी बाइकों को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ हादसे का Video

बच्चों ने कार से मचाया तांडव, गली में खड़ी बाइकों को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ हादसे का Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 19, 2025 06:48 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 06:49 pm IST

सोशल मीडिया पर हादसे से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक कार चालक गली में खड़ी बाइकों को टक्कर मारकर भागते दिखी। वीडियो को लेकर बताया गया कि इस कार में दो बच्चे सवार थे, जिनमें से एक उस कार को चला रहा था।

हादसे का वीडियो गली में लगे एक CCTV में कैद हो गया- India TV Hindi
हादसे का वीडियो गली में लगे एक CCTV में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। Image Source : X/@GHARKEKALESH

हरियाणा की एक तंग गली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो नाबालिग बच्चों ने Hyundai Venue कार गलियों में दौड़ा दी। इस दौरान उन्होंने कार से अपना नियंत्रण खो दिया और गली में खड़ी कई बाइकों को टक्कर मारते हुए कार दौड़ाते रहे। यह चौंकाने वाला हादसा गली में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार से आती कार अचानक गली में खड़ी बाइकों से जा टकराई। हादसे में कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। गली में खेल रहे छोटे-छोटे बच्चे बेकाबू कार को इस तरह दौड़ते देख भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

बाइकों को टक्कर मारकर भागते दिखी कार

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार तेजी से गली में दाखिल होती है और सीधे खड़ी बाइकों से टकरा जाती है। कुछ ही सेकंड में बाइकें हवा में उछलती नजर आती हैं, और गली में अफरा-तफरी मच जाती है। वीडियो को लेकर मिल रही जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि ये नाबालिग बच्चे अपने पैरेंट्स की कार को लेकर गली में स्टंट करने की कोशिश कर रहे थे। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद गली में खड़ी बाइकों के साथ-साथ आसपास का माहौल भी इस हादसे की वजह से सहम गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को कार से बाहर निकाला।

पैरेंट्स की लापरवाही पर जमकर बरसे लोग

इस गंभीर हादसे की वजह सोशल मीडिया पर लोग इन बच्चों के माता-पिता की लापरवाही को बता रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “बच्चों को कार की चाबी देना कहां की समझदारी है? क्या माता-पिता को नहीं पता कि नाबालिगों का गाड़ी चलाना गैरकानूनी और खतरनाक है?” दूसरे ने लिखा, "ये बच्चे सिर्फ बेल्ट से ही सुधर सकते हैं।" इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे हजारों लोगों ने अब तक देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: 'हैवी ड्राइवरों से भरा पड़ा है हमारा देश', तीन पहियों के साथ सड़क पर JCB दौड़ते दिखा ड्राइवर

किसी मॉडल से कम नहीं है ये ठेले वाली लड़की, खाने से ज्यादा हो रही खूबसूरती और कॉन्फिडेंस की चर्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।