1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बड़े तेजस्वी चोर रहते हैं हमारे यहां! फोन चोरी करता शख्स CCTV में हुआ कैद, हो गया वायरल

बड़े तेजस्वी चोर रहते हैं हमारे यहां! फोन चोरी करता शख्स CCTV में हुआ कैद, हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 21, 2025 07:04 am IST,  Updated : Jul 21, 2025 08:04 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक चोर फोन चोरी करते हुए नजर आ रहा है। उसके चोरी करने के तरीके के कारण ही वीडियो वायरल हुआ है।

Thief caught on camera, video viral, viral news, viral video- India TV Hindi
चोरी करते हुए चोर का वीडियो हुआ वायरल Image Source : X/@GHARKEKALESH

सोशल मीडिया पर आपको कब क्या दिख जाएगा, इसका अंदाजा आप पहले से कभी नहीं लगा सकते हैं। हर दिन अनगिनत वीडियो को लोग पोस्ट करते हैं और उसी में से कुछ वायरल भी होते हैं। वायरल वही वीडियो होते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, अब चाहे उसमें कंटेंट कुछ भी हो। इसी वजह से तो कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि उसे कब क्या वायरल देखने को मिल जाएगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो चोरी का है। आइए फिर आपको बताते हैं कि चोर ने कैसे चोरी की कि वीडियो ही वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें चोर किसी का पर्स या फिर कुछ और लेकर भागता हुआ नजर आया होगा मगर इस वीडियो में चोर अलग तरीके से चोरी करता हुआ दिखाई दिया। वीडियो में नजर आता है कि बंदा किसी दुकान के आगे से जाता है तो उसकी नजर फोन पर पड़ती है जो चार्ज हो रहा होता है। इसके बाद वो वापस आता है और पहले तो चार्जर को निकालता है और आगे चला जाता है। कुछ देर बाद फिर वापस आता है और इस बार फोन उठाकर फरार हो जाता है। वो तीन स्टेप में चोरी करता है और इसी कारण वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कितने आराम से उसने उसका फोन चुरा लिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को ढाई लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतना कौन से काम में खोया हुआ था कि चहल-पहल पर ध्यान ही नहीं था। दूसरे यूजर ने लिखा- बड़े तेजस्वी चोर रहते हैं हमारे यहां। तीसरे यूजर ने लिखा- सच में चोरी हुई या फिर रील है कोई। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतना मन लगाकर काम भी नहीं करना चाहिए कि फोन ही चोरी हो जाए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अंडे से निकलते हैं मगरमच्छ के बच्चे, शख्स ने फोड़कर दिखाया, वायरल Video देख रोमांचित हो जाएंगे आप

Saiyaara मूवी देखने गया कपल, फिल्म खत्म होते ही शुरू कर दिया रोमांस, थिएटर का यह Video खूब हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।