1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Saiyaara मूवी देखने गया कपल, फिल्म खत्म होते ही शुरू कर दिया रोमांस, थिएटर का यह Video खूब हो रहा वायरल

Saiyaara मूवी देखने गया कपल, फिल्म खत्म होते ही शुरू कर दिया रोमांस, थिएटर का यह Video खूब हो रहा वायरल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 20, 2025 05:55 pm IST,  Updated : Jul 20, 2025 05:55 pm IST

Saiyaara फिल्म की रिलीज के साथ ही एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। यह वीडियो किसी सिनेमाघर का है, जहां फिल्म खत्म होने के बाद एक कपल को रोमांटिक पलों में डूबा हुआ देखा गया।

कपल ने एक-दूसरे को लगाया गले- India TV Hindi
कपल ने एक-दूसरे को लगाया गले Image Source : X/@ANSHIKA_IN

मोहित सूरी की हालिया रिलीज फिल्म सैयारा को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म की कहानी और शानदार गाने लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। हाल में ही इसी मूवी को देखने गए एक कपल का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि मूवी खत्म होने के बाद एक कपल की रोमांटिक हरकतें कैमरे में कैद हो गईं।

थिएटर में रोमांटिक हुए कपल

यह वीडियो सिनेमाघर में फिल्म खत्म होने के बाद का है, जहां देखा जा सकता है कि फिल्म के खत्म होते ही एक कपल बेहद ही रोमांटिक हो जाता है और वे थिएटर के अंदर ही अपने प्यार को जगजाहिर करने लगते हैं। वीडियो में कपल को दौड़कर एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। कपल के इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Anshika_in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "लगता है इस कपल ने फिल्म को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया।” दूसरे ने लिखा, "थिएटर कॉन्सर्ट हॉल बन गया।" बता दें कि सैयारा फिल्म का टाइटल ट्रैक और गाने सोशल मीडिया पर हिट हो चुके हैं। इस फिल्म में अन्नया पांडे के भाई अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। मोहित सूरी की इस फिल्म की तुलना लोग आशिकी 2 और रॉकस्टार जैसी फिल्मों से कर रहे हैं। फिल्म अपने गाने और जबरदस्त लव स्टोरी के लिए खूब तारीफ बटोर रही है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बच्चों ने कार से मचाया तांडव, गली में खड़ी बाइकों को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ हादसे का Video

'बाबा का ढाबा' तो याद है न? ढाबे पर पहुंचे शख्स ने कहा- हाफ प्लेट लगाओ, दद्दु ने जो किया वह देख घूमा लोगों का दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।