सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी दोस्त को बाइक पर चाय की दुकान पर लाता है। फोन पर बात करते हुए वह चायवाले से कहता है, “भइया, इनको चाय पिला दो।” यह कहकर वह फोन पर व्यस्त होकर कुछ दूर चला जाता है। लेकिन अगले ही पल जो होता है, वह लोगों को हैरान कर के रख देता है। चायवाला, लड़की को अपने हाथों से बड़े प्यार से चाय पिलाने लगता है, जैसे कोई बच्चे को पिलाता है। बैकग्राउंड में तलत महमूद का गाना “इतना ना मुझसे तू प्यार बढ़ा...” बज रहा होता है, जो सीन को और भी मजेदार बना रहा है। यह देखकर फोन पर बात कर रहा युवक चायवाले के पास आता है और कहता है, “अच्छा है।”
वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग
हम अक्सर दोस्तों के लिए कहते हैं, “चाय पिला दो,” लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सामने वाले को अपने हाथों से चाय पिलानी है। लेकिन इस वीडियो में चायवाले ने इसे कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया और नतीजा इतना मजेदार निकला कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। यह वीडियो देख यहीं लगता है कि बच्चों के लिए हम अक्सर ऐसा ही करते हैं, चाय को फूंक-फूंककर ठंडा करके पिलाते हैं।
वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @thebabubadmas अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे अब तक 43 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो के साथ कैप्शन है, “मेरा देश बदल रहा है,” और चायवाले को “प्रेममिनिस्टर” का खिताब दे दिया गया है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर मजे लिए हैं। एक यूजर ने लिखा, “फोन पर बिजी रहने वालों के लिए इससे अच्छा मैसेज नहीं हो सकता।” दूसरे ने कहा, “चाय बहुत खतरनाक चीज है भाई।” तीसरे ने मजाक में लिखा, “लो, पिला दी चाय!” और चौथे ने चायवाले की तारीफ में कहा, “कितने प्यार से चाय पिला रहा है।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
हाथी के बाड़े में गिरा बच्चा, गजराज ने खुद उठाकर परिवार को सौंपा, वायरल वीडियो ने जीता दिल