1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये रिश्तेदार तो अचानक लुटेरे बन गए, वायरल Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

ये रिश्तेदार तो अचानक लुटेरे बन गए, वायरल Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 26, 2025 09:34 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 09:34 pm IST

अभी ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SHIZUKAHUJI

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। कोई जुगाड़ का वीडियो पोस्ट करता है तो कोई स्टंट का वीडियो पोस्ट करता है। कभी डांस का वीडियो नजर आता है तो कभी अतरंगी वीडियो हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शादी के दौरान का है। दुल्हन के आने पर दूल्हा कुछ नोटों से उसकी नजर उतारता हुआ नजर आ रहा है। वो जब ऐसा कर रहा है तब कई सारे रिश्तेदार वहां पर खड़े नजर आ रहे हैं। वो जैसे ही नोट को उड़ता है, सभी लोग जो वहां पर खड़े थे, वो उन पैसों को लूटने लगते हैं। उन्हें इसकी भी परवाह नहीं थी कि दुल्हन इस चक्कर में गिर सकती है। वहीं दूल्हा दुल्हन को संभालते हुए नजर आता है। अब यह वीडियो कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Shizukahuji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रिश्तेदार नहीं लुटेरे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने अलग-अलग इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। कुछ लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भगवान ऐसी गरीबी सभी को दे! एक घर का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

शौक सच में बड़ी चीज है, काम करते समय बंदे ने सिगरेट पीने के लिए किया जुगाड़, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।