1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोबाइल के चक्कर में बड़ा हादसा, समझो बस किसी तरह बच ही गई जान, रेलवे प्लेटफार्म के कैमरे में घटना कैद

मोबाइल के चक्कर में बड़ा हादसा, समझो बस किसी तरह बच ही गई जान, रेलवे प्लेटफार्म के कैमरे में घटना कैद

 Edited By: Amar Deep
 Published : Aug 26, 2025 07:11 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 07:11 pm IST

ट्रेन में चढ़ते समय छोटी सी लापरवाही भी अक्सर भारी पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक की जान बाल-बाल बच गई।

मोबाइल के चक्कर में बड़ा हादसा।- India TV Hindi
मोबाइल के चक्कर में बड़ा हादसा। Image Source : REPORTER INPUT

ओडिशा के रायगड़ा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक युवक की जान बाल-बाल बच गई। युवक ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी वह फिसल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक का मोबाइल प्लेटफार्म पर गिर जाता है। इसी को उठाने के चक्कर में वह फिसल जाता है और काफी दूर तक घसीटते हुए जाता है। हालांकि प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने जल्दबाजी दिखाते हुए युवक की जान बचा ली।

प्लेटफार्म पर गिर गया मोबाइल

दरअसल, रायगड़ा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ चुका एक युवक फोन के चक्कर में प्लेटफॉर्म से नीचे गिरने ही वाला था, लेकिन समय रहते RPF हेड कांस्टेबल एम.वी.जे. राव और कुछ लोगों ने मिलकर उसकी जान बचा ली। यह घटना रायगड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 की है। युवक विशाखापत्तनम से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन संख्या 12807 में सवार होने के लिए जा रहा था। युवक की पहचान 42 साल के पृथ्वीराज के रूप में हुई है, जो तमिलनाडु का रहने वाले है। युवक का रिजर्वेशन ट्रेन के B-2 कोच में सीट नंबर 46 पर था।

मोबाइल उठाने के चक्कर में फिसला युवक

दरअसल, ट्रेन में चढ़ने के बाद पृथ्वीराज का मोबाइल प्लेटफॉर्म पर गिर गया। इसके बाद वह ट्रेन से उतरकर उसे उठाने की कोशिश करने लगा तभी ट्रेन चलने लगी थी। इसी बीच वे संतुलन खो बैठे और धीरे-धीरे पटरी की तरफ खिंचने लगे। जैसे ही लोगों ने यह देखा, चीख-पुकार मच गई। लेकिन मौके पर तैनात RPF हेड कांस्टेबल एम.वी.जे. राव ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए दौड़कर पृथ्वीराज को पटरी पर गिरने से पहले खींच लिया। इस हादसे में पृथ्वीराज के सिर पर चोट आई है और उन्हें पांच टांके लगाए गए हैं। हालांकि चोटें मामूली हैं और उनकी जान कांस्टेबल राव की तत्परता के चलते बच गई। (इनपुट- शुभम कुमार)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत