आज के समय में अधिकतर लोग जब बोर होते हैं या फिर अपने काम से फ्री हो जाते हैं तो वो सोशल मीडिया की गलियों में फिरने निकल जाते हैं। उन गलियों में कंटेंट की कभी कमी नहीं होती है और इसी वजह से लोग जब भी सोशल मीडिया पर जाते हैं, उन्हें भर-भर के यूनिक और नए पोस्ट देखने को मिल जाते हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं और हर दिन कुछ समय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी तरह-तरह के पोस्ट देखते होंगे। उसमें से कुछ वायरल भी रहते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक झोपड़ी नजर आ रही है। उस झोपड़ी को देखकर आप भी यही कहेंगे कि ये बेचारे कितने गरीब हैं और कैसे रहते होंगे इस घर में मगर इसके बाद का नजारा ही वीडियो के वायरल होने का कारण है। वीडियो बनाने वाला शख्स उस झोपड़ी के अंदर जाता है और धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहता है। कुछ ही देर बाद नजर आता है कि अंदर से वो घर वैसा नहीं है। अंदर जाने के बाद वो झोपड़ी एक शानदार घर में बदल जाता है। ऐसा नजारा दिखना कॉमन नहीं होता है और ये वीडियो आपको भी हैरान कर देगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 68 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- घर में अमीर, बाहर गरीब। दूसरे यूजर ने लिखा- टैक्स बचाने के लिए। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बढ़िया जुगाड़ है। चौथे यूजर ने लिखा- क्या मस्त गरीब लोग हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- भगवान ऐसी गरीबी सभी को दे।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
शौक सच में बड़ी चीज है, काम करते समय बंदे ने सिगरेट पीने के लिए किया जुगाड़, देखें Video
डोगेश भाई के सामने शेरनी की भी नहीं चली, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी