1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डोगेश भाई के सामने शेरनी की भी नहीं चली, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

डोगेश भाई के सामने शेरनी की भी नहीं चली, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 26, 2025 07:56 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 07:56 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ITSSUNILDUTT

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग तरह-तरह के वीडियो और फोटो पोस्ट करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप उन सभी तरह के पोस्ट को देखते ही होंगे। कभी-कभी उन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। कभी लोगों की अतरंगी हरकतें वायरल हो जाती हैं तो कभी छोटो बच्चों के प्यारे वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा खूब सारी मजेदार फोटो भी वायरल होती हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शेरनी किसी कुत्ते के पास जाती है और कुत्ता उस पर भौंकने लगता है। अचानक वो कुत्ता जब उछलता है तो शेरनी भी डर जाती है। इसके बाद कुत्ता जितनी बार भोंकते हुए उसकी तरफ बढ़ता है, शेरनी डर के मारे पीछे हटती है। अब यह वीडियो कब का है और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर फनी होने के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लगभग हर किसी को हंसी आएगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @itssunildutt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चल हट बे, शेर होगा अपने घर में, हम प्रशासन से भी नहीं डरते।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कुसुम जी की अंग्रेजी पढ़कर अंग्रेज भी माथा पकड़ लेंगे, शख्स का बनाया Video हुआ वायरल

गहने को घर में छिपाने के लिए दीदी ने बताई तरकीब, Video हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।