हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग तरह-तरह के वीडियो और फोटो को पोस्ट करते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और दिन में थोड़ा समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी उन सभी तरह के पोस्ट को देखते ही होंगे। आपने फिर यह भी नोटिस किया होगा कि जितने वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। वो हर कंटेंट जो लोगों को अनोखा और अतरंगी लगता है या फिर कुछ ऐसे कंटेंट भी जो समाज की समस्या को उजागर करते हैं, वो सब वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर ये वाला फनी है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
एक आदमी जो कहीं पर घूमने के लिए गया था, उसे वहां पर एक पिलर पर कुछ ऐसा लिखा दिख गया कि वो वीडियो बनाने से खुद को नहीं रोक पाया। वो पहले तो वहां का नजारा दिखाता है और साथ में बोलता है कि लोगों ने यहां पर अपना बायोडाटा लिखा हुआ है। इसके बाद वो उस पिलर को दिखाता है जहां पर एक लड़की ने अपनी अतरंगी अंग्रेजी लिखी हुई है। उसने पहले अपना नाम लिखा है जिससे पता चलता है कि उसका नाम कुसुम है। इसके बाद उसने लिखा, 'I Love is Study, My Hobe Fasion deginer, My real Happyness fariends.' अब उसकी यही अतरंगी अंग्रेजी वीडियो के वायरल होने का कारण है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर lucknowcritic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'कुसुम जी आप सैड व्हाय है?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसा न बोलो भाई, ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी से ऑफर लेटर आया होगा कुसुम जी के पास ये देखकर। दूसरे यूजर ने लिखा- कैसा समय आ गया है, सही समय आने पर भी सॉरी बोलना पड़ता है। तीसरे यूजरने लिखा- फिर बोलते हैं हमको सरकारी नौकरी चाहिए।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
गहने को घर में छिपाने के लिए दीदी ने बताई तरकीब, Video हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे
मारुति सुजुकी का ये स्टॉक यार्ड देख हो जाएंगे हैरान, Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल