1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 4 शेरों ने एक मगरमच्छ को दबोचा और नोंच-नोंचकर चिथड़े-चिथड़े कर डाला, जंगल की बेरहम दुनिया का Video आया सामने

4 शेरों ने एक मगरमच्छ को दबोचा और नोंच-नोंचकर चिथड़े-चिथड़े कर डाला, जंगल की बेरहम दुनिया का Video आया सामने

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 26, 2025 01:57 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 01:58 pm IST

यह वीडियो प्रकृति के उस क्रूर सत्य को उजागर करता है, जहां हर जीव अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष करता है। मगरमच्छ, जो पानी में अजेय माना जाता है, जमीन पर शेरों के सामने बेबस हो गया।

4 शेरों के बीच फंसा एक-अकेला मगरमच्छ - India TV Hindi
4 शेरों के बीच फंसा एक-अकेला मगरमच्छ Image Source : YOUTUBE/@LATEST SIGHTINGS

शेर जंगल का राज इसलिए है क्योंकि वह अपनी ताकत, रफ्तार और चालाकी से पूरे जंगल को अपने काबू में रखता है। मालूम हो कि, शेर अक्सर झुंड में शिकार के लिए निकलते हैं और जब शेरों का झुंड शिकार के लिए निकलता है, तो जंगल में हर जीव की सांसें थम जाती हैं। झुंड में शिकार के वक्त उनकी रणनीति और आपसी तालमेल इतना जबरदस्त होता है कि कोई भी शिकार उनके सामने टिक नहीं पाता। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क से एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शेरों के एक झुंड और एक मगरमच्छ के बीच जिंदगी और मौत की जंग को दिखाया गया है, जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।

शेरों ने नोंच-नोंचकर मगरमच्छ को मार डाला 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ किसी कारणवश पानी से बाहर जमीन पर आ जाता है। अचानक एक शेर की नजर उस पर पड़ती है। मगरमच्छ खुद को बचाने के लिए हमला करने की कोशिश करता है, जिससे शेर डरकर थोड़ा पीछे हट जाता है। लेकिन तभी उस शेर के पास मौजूद अन्य शेरों का एक झुंड उस मगरमच्छ को चारों ओर से घेर लेता है। पानी में सबसे खतरनाक शिकारी माने जाने वाला मगरमच्छ जमीन पर पूरी तरह असहाय नजर आता है। वह अपनी पूरी ताकत लगाकर शेरों का मुकाबला करता है, लेकिन शेर एक-एक कर उस पर हमला करते हैं। मगरमच्छ थकने लगता है और आखिरकार शेरों की क्रूरता के आगे हार मान लेता है। वीडियो के अंत में शेर उसे बुरी तरह नोंच डालते हैं, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो जाती है। इस वीडियो को डायलन पोंस ने क्रूगर नेशनल पार्क में रिकॉर्ड किया था।

वीडियो देख सहम गए लोग

इस वीडियो को Youtube पर @Latest Sightings नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 4 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 28 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 9.6 हजार लोगों ने लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में लोग मगरमच्छ के लिए सहानुभूति जता रहे हैं, तो कुछ लोग शेरों की ताकत को सलाम कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “शेरों का एकजुट होकर मगरमच्छ पर हमला करना देखकर मैं हैरान रह गया।” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “मगरमच्छ को आज वही डर महसूस हुआ होगा, जो वाइल्डबिस्ट नदी पार करते समय महसूस करते हैं।” कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि अगर मगरमच्छ पानी से बाहर न आता, तो उसका यह हश्र न होता। एक यूजर ने प्रकृति के चक्र का जिक्र करते हुए लिखा, “पिछले दिनों मगरमच्छों ने एक शेर के बच्चे को खा लिया था। यही जंगल का नियम है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

कछुओं का चल रहा था गोलमेज सम्मेलन, झील के अंदर का अद्भुत नजारा आया सामने, करोड़ों लोगों ने देखा यह Video

घूमते-घूमते पढ़ाई करने स्कूल पहुंच गए नन्हे गजराज, इस क्यूट से वीडियो ने बना दिया लोगों का दिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।