प्रकृति अपने आप में अनगिनत खूबसूरत और अनोखे नजारे समेटे हुए है, जो हमें हर बार हैरत में डाल देती है। लेकिन इंसान अपने स्वार्थ के लिए इस अनमोल धरोहर को नुकसान पहुंचा रहा है। पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं की दुनिया को लगातार क्षति पहुंच रही है। फिर भी, समय-समय पर प्रकृति हमें ऐसे पल देती है, जो दिल को सुकून और चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कछुओं की एक अनोखी 'मीटिंग' ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
कछुओं की अनोखी 'गोलमेज' सभा
इस वीडियो में एक झुंड कछुए एक गोल घेरे में खड़े हैं, और उनके बीच दो कछुए आपस में 'मीटिंग' करते दिख रहे हैं। यह नजारा इतना मनमोहक और प्यारा है कि इसे देखकर ऐसा लगता है मानो कछुए इंसानों की तरह किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा कर रहे हों। यह वीडियो 18 अगस्त को @natureisamazing ने अपने X हैंडल पर शेयर किया था, जिसे अब तक 11 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को दो लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया, 25 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए, और 22 हजार से अधिक लोगों ने इसे सेव कर शेयर किया है।
लोगों के मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वहीं लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "कोई वैज्ञानिक मुझे बता सकता है कि आखिर ये कछुए क्या कर रहे हैं?" एक अन्य ने लिखा, "एक्स पर केस होना चाहिए, ये किसी की निजता का हनन है!" वहीं, कुछ लोगों ने इसे 'अहम मीटिंग' का नाम दिया। कई यूजर्स ने बताया कि यह कछुओं का एक प्राकृतिक व्यवहार हो सकता है, जिसमें वे आपस में संबंध स्थापित करने की प्रक्रिया में होते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग इस वीडियो को हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में ले रहे हैं और इसे खूब शेयर कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: