1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देसी पव्वे की ठसक देख रहे आप, ये सबको बदमाश बना देती है, नशे में धुत्त युवक बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठा

देसी पव्वे की ठसक देख रहे आप, ये सबको बदमाश बना देती है, नशे में धुत्त युवक बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 25, 2025 09:36 am IST,  Updated : Aug 25, 2025 09:36 am IST

सड़क पर इस तरह का व्यवहार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों के लिए खतरा भी पैदा करता है। लोगों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

बीच सड़क पर बैठा नशेड़ी- India TV Hindi
बीच सड़क पर बैठा नशेड़ी Image Source : INSTAGRAM/@STUDENTGYAAN

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक नशे की हालत में बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठा नजर आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक, जो नशे में सड़क के बीचों-बीच एक कुर्सी पर बैठा हुआ है। आसपास के लोग और वाहन चालक उसकी इस हरकत को देख हैरान-परेशान दिखे। युवक की हरकतें और उसका बेपरवाह रवैया वीडियो में साफ तौर पर दिखाई देता है। कुछ राहगीरों ने उसे हटाने की कोशिश की, लेकिन हटने के बजाए राहगीरों को ही वहां से भगाने लगा।

वीडियो पर आई लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया

नशेड़ी का यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने अपनी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। जहां कुछ यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट किया, तो कुछ ने इसे गंभीर सामाजिक समस्या के रूप में देखा। एक यूजर ने लिखा, “यह हंसने की बात नहीं है, यह नशे की लत बहुत खराब होती है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।” जबकि कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए इस विषय पर चिंता जताई और कहा कि युवाओं में शराब, ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन तेजी से बढ़ रहा है, जो न केवल उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि सामाजिक व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक स्थानों पर असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाती हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

ये हैं रियल लाइफ के विक्रम और बाला, चलती मालगाड़ी में लड़कों ने फिल्मी स्टाइल में चुराया कोयला

बाइक लिए सड़क पर धर्राटे काटते दिखीं दादी, उम्र को ठेंगा दिखा खूब मचाया गदर, Video देख नाती-पोते भी शरमा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।