1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक लिए सड़क पर धर्राटे काटते दिखीं दादी, उम्र को ठेंगा दिखा खूब मचाया गदर, Video देख नाती-पोते भी शरमा जाएंगे

बाइक लिए सड़क पर धर्राटे काटते दिखीं दादी, उम्र को ठेंगा दिखा खूब मचाया गदर, Video देख नाती-पोते भी शरमा जाएंगे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 23, 2025 01:56 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 01:56 pm IST

इस वायरल वीडियो ने न केवल लोगों को हैरान किया, बल्कि यह साबित कर दिया कि जोश और जुनून की कोई उम्र नहीं होती।

सड़क पर बाइक दौड़ाते दिखीं दादी- India TV Hindi
सड़क पर बाइक दौड़ाते दिखीं दादी Image Source : X/@RAREINDIANCLIPS

सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिलता है, लेकिन हाल ही में एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसमें एक दादी अम्मा बाइक पर सवार होकर सड़क पर धर्राटे काटती नजर आईं। सफेद बाल, चेहरे पर झुर्रियां, लेकिन स्टाइल ऐसा कि जवान लड़के भी शरमा जाएं।

फुल स्वैग में बाइक दौड़ाते नजर आईं दादी

यह वायरल वीडियो एक बुजुर्ग महिला का है, जिनकी उम्र लगभग 70-80 साल के बीच होगी। वीडियो में दादी साड़ी में, बाइक के हैंडल को मजबूती से पकड़े हुए, पूरे स्वैग के साथ सड़क पर बाइक दौड़ाती दिख रही हैं। इस दौरान उनका कॉन्फिडेंस देखते ही बन रहा है। वीडियो में वे एक हाथ से बाइक संभालते हुए तो दूसरे हाथ से कैमरे की ओर पोज देते हुए नजर आईं। वीडियो में दादी ने साबित कर दिया कि वह किसी प्रोफेशनल राइडर से कम नहीं हैं।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो में दादी की मुस्कुराहट और बिंदास अंदाज ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस जोश की तारीफ करते नहीं थक रहे। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "हमारी बाइक स्किल्स तो दादी के सामने फीकी पड़ गई!" तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "दादी ने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है।" इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो को देखकर लोग न केवल हैरान हैं, बल्कि दादी के इस अंदाज के दीवाने हो गए हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। कोई उन्हें "रॉकस्टार दादी" बुला रहा है, तो कोई कह रहा है, "दादी तो राइडर द प्रोवाइडर हैं!" एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "अरे दादी, थम जाओ, हमारे नाती-पोते भी शरमाने लगे हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बस करो बहन! लड़की ने कर दी अश्लीलता की सारी हदें पार, सरेराह बाइक की टंकी पर बॉयफ्रेंड संग लिपट कर बैठी

एक बाइक पर सवार चार लड़के, हाथ में कट्टा लिए बनाई रील, बिजनौर का यह Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।