1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक बाइक पर सवार चार लड़के, हाथ में कट्टा लिए बनाई रील, बिजनौर का यह Video हुआ वायरल

एक बाइक पर सवार चार लड़के, हाथ में कट्टा लिए बनाई रील, बिजनौर का यह Video हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 23, 2025 12:55 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 01:52 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि चार युवक एक ही बाइक पर सवार हैं और हाथ में तमंचा लिए रील बना रहे हैं।

हाथ में कट्टा लिए बाइक पर रील बना रहे थे लड़के- India TV Hindi
हाथ में कट्टा लिए बाइक पर रील बना रहे थे लड़के Image Source : REPORTER INPUT

बिजनौर जिले के थाना नगीना क्षेत्र के गांव अलीपुरा जट में चार युवकों द्वारा अवैध तमंचे के साथ बाइक पर बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक बेखौफ होकर बाइक पर तमंचा रखकर रील बनाते नजर आ रहे हैं, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

वीडियो में तमंचा लहराते दिखे युवक 

वायरल वीडियो में चार युवक बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं, जिसमें एक युवक अवैध तमंचे को लहराते हुए दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं।

पुलिस कर रही युवकों की पहचान 

थाना नगीना पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें:

एक बाइक पर सवार पूरा परिवार, पीछे बैठीं दो बीवियां, उसके पीछे बंधी गाड़ी पर दिखी आधे दर्जन बच्चों की टोली

भाग-भाग, डी के बोस, डी के बोस, डी के बोस..., बीच रास्ते जंगल में गैंडे ने दौड़ाया तो शख्स ने बैक गियर में भगाई जीप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।