सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई सिहर उठा। यह वीडियो किसी गली-मोहल्ले का है, जहां एक सपेरा सांपों का खेल दिखा रहा था। लेकिन यह तमाशा कुछ ही पलों में त्रासदी में बदल गया, जब सपेरे का छोटा बच्चा ही जहरीले सांप का शिकार बन गया। घटना के इस वीडियो ने लोगों को दहशत में डाल दिया।
सांपों का खेल दिखा रहा था सपेरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सपेरा अपनी दो टोकरियों के साथ गली में बैठा नजर आ रहा है। उसकी दोनों टोकरियों में जहरीले सांप पड़े हुए थे। एक सांप बीन की धुन पर फन फैलाकर लहरा रहा था, तो दूसरा टोकरी से निकलकर जमीन पर इधर-उधर घूम रहा था। आसपास खड़े लोग इस नजारे को हैरानी और उत्साह के साथ देख रहे थे। सपेरे के दो छोटे बच्चे भी इस खेल में शामिल थे। वे बिना किसी डर के सांप को छूने और पकड़ने लगे। एक बच्चा तो सांप को रस्सी की तरह गले में लटकाने लगा, जिसे देखकर लोग और भी हैरान हो गए।
सपेरे के छोटे बेटे को सांप ने काटा
यह मासूमियत भरा खेल जल्द ही भयावह हादसे में बदल गया। वीडियो में साफ दिखता है कि सांप को रस्सी की तरह उठाने की कोशिश में सपेरे का छोटा बेटा सांप के हमले का शिकार हो गया। कोबरा ने बच्चे को डस लिया, और पल भर में बच्चा दर्द से तड़पने लगा। वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा, और यह देखकर सपेरा घबरा गया। सपेरा तुरंत बच्चे की ओर दौड़ा और सांप को उससे अलग किया, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, जिसके बाद बच्चे की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को Abhishek Golu Srivastava नाम के यूजर ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो को लाइक और शेयर करने वालों की संख्या भी कम नहीं है। कुछ यूजर्स ने इसे हल्के में लेते हुए कहा कि सपेरे अक्सर सांपों के जहरीले दांत तोड़ देते हैं, इसलिए खतरा कम होता है। एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "सांप को रस्सी समझा था, अब स्वाद आ गया।" वहीं, कई लोगों ने इस तरह के खतरनाक खेलों की निंदा की और कहा कि ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए जो जानबूझकर मौत से खिलवाड़ करते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
ये हैं रियल लाइफ के विक्रम और बाला, चलती मालगाड़ी में लड़कों ने फिल्मी स्टाइल में चुराया कोयला