1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यही है कर्म का सिद्धांत, बंदा अब गाड़ी धीरे-धीरे ही चलाएगा, एक बार आप भी देखें वायरल Video

यही है कर्म का सिद्धांत, बंदा अब गाड़ी धीरे-धीरे ही चलाएगा, एक बार आप भी देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 26, 2025 03:57 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 03:57 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@REALTOFANOJHA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लटेफॉर्म है जहां पर कंटेंट की कभी कमी नहीं होती है। दुनिया में बहुत ही बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं और वो तरह-तरह के कंटेंट को पोस्ट भी करते हैं। वहीं एक बड़ी आबादी इन्हें देखती भी है। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने नोटिस किया होगा कि सोशल मीडिया पर स्क्रिप्टेड और रियल, दोनों तरह के वीडियो वायरल होते होते रहते हैं। अभी भी एक मजाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला सड़क के किनारे बैठकर कपड़े धो रही है। वहां पर पानी बहते हुए कहीं से आ भी रहा है। तभी एक कार वहां से गुजरती है और रफ्तार तेज होने के कारण उस महिला पर पानी के छींटे खूब सारे आते हैं। इसके बाद अगले दिन का वीडियो दिखाया जाता है जिसमें नजर आता है कि वही बंदा फिर से अपनी कार से वहां से गुजरता है। इस बार वो महिला और एक दूसरी महिला, दोनों ही पूरी तरह से तैयार थीं। उनके हाथ में डंडा था और वो उसे रोक लेती हैं। इसके बाद वो उससे कपड़े धुलवाती हैं। मजाकिया तौर पर बनाया हुआ वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 27 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सही किया, अब धीरे-धीरे गाड़ी चलाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको समझ आ गया है। तीसरे यूजर ने लिखा- जैसी करनी वैसी भरनी। चौथे यूजर ने लिखा- यही कर्म का सिद्धांत है, आपका किया लौट कर जरूर आएगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

4 शेरों ने एक मगरमच्छ को दबोचा और नोंच-नोंचकर चिथड़े-चिथड़े कर डाला, जंगल की बेरहम दुनिया का Video आया सामने

Bhaichara On Top: अस्पताल में भर्ती युवक को दोस्तों ने बाइक पर ड्रिप के साथ घुमाया, वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।