1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Bhaichara On Top: अस्पताल में भर्ती युवक को दोस्तों ने बाइक पर ड्रिप के साथ घुमाया, वीडियो हुआ वायरल

Bhaichara On Top: अस्पताल में भर्ती युवक को दोस्तों ने बाइक पर ड्रिप के साथ घुमाया, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 26, 2025 10:06 am IST,  Updated : Aug 26, 2025 10:06 am IST

ग्वालियर का यह वीडियो दोस्ती की मिसाल दे रहा है, लेकिन यह वीडियो लड़कों की लापरवाही को भी उजागर कर रहा है जो अपने दोस्त को इस हालत में बाहर घुमा रहे हैं।

लड़के को लगी थी ड्रिप फिर भी दोस्तों के साथ कर रहा था मस्ती- India TV Hindi
लड़के को लगी थी ड्रिप फिर भी दोस्तों के साथ कर रहा था मस्ती Image Source : REPORTER INPUT

दोस्ती का रिश्ता कितना अनमोल होता है, इसका एक अनोखा उदाहरण ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक अस्पताल में भर्ती युवक को उसके दोस्तों ने बाइक पर ड्रिप के साथ शहर में घुमाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अस्पताल में भर्ती दोस्त को बाइक पर शहर घुमाया

मामले को लेकर मिल रही जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती एक युवक ने अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया। युवक की इच्छा थी कि वह कुछ देर के लिए बाहर घूमना चाहता है। दोस्तों ने उसकी यह ख्वाहिश पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने न केवल उसे अस्पताल से बाहर निकाला, बल्कि बाइक पर बैठाकर शहर की सैर कराई। इस दौरान युवक को मेडिकल ड्रिप चढ़ी हुई थी, जिसकी बोतल को बाइक पर पीछे बैठा एक दोस्त हाथ में पकड़े हुए था। बाइक चालक भी इस अनोखे सफर में मुस्कुराते हुए नजर आया।

वीडियो पर आई लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया

यह पूरी घटना नाका चंद्रवदनी से संभागीय कमिश्नर दफ्तर की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। किसी राहगीर ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में तीन युवक बाइक पर नजर आ रहे हैं, जिसमें बीच में बैठा युवक ड्रिप के साथ है, और उसका दोस्त ड्रिप की बोतल को ऊपर उठाए हुए है। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इस घटना ने न केवल लोगों को हैरान किया, बल्कि दोस्ती की भावना को भी उजागर किया। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस हरकत को लापरवाही मान रहे हैं, तो कुछ इसे दोस्ती का अनोखा उदाहरण बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

कछुओं का चल रहा था गोलमेज सम्मेलन, झील के अंदर का अद्भुत नजारा आया सामने, करोड़ों लोगों ने देखा यह Video

घूमते-घूमते पढ़ाई करने स्कूल पहुंच गए नन्हे गजराज, इस क्यूट से वीडियो ने बना दिया लोगों का दिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।