1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़कों ने मिलकर किया ऐसा कारनामा कि Video ही हो गया वायरल, एक बार आप भी देखें

लड़कों ने मिलकर किया ऐसा कारनामा कि Video ही हो गया वायरल, एक बार आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 25, 2025 10:54 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 10:54 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो हैरान होना आपको तय है। वीडियो देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि ऐसा कुछ लड़के ही कर सकते हैं। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/JEEJAJI

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां दुनिया भर की तमाम अतरंगी चीजें देखने को मिलती रहती हैं। लोगों को जब भी कुछ अतरंगी या फिर अनोखा दिखता है तो वो उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और अगर वो वीडियो इंटरनेट की जनता का ध्यान खींच लेता है तो फिर उसका वायरल हो जाना तय है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक बिल्डिंग के अंदर का है। वीडियो में नजर आता है कि कुछ लड़कों का एक ग्रुप जो सीढ़ी के जरिए एक कार को ऊपर चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। लड़कों का ग्रुप कार को उठाकर सीढ़ी से ऊपर जा रहे हैं। अब उसके अंदर इंजन, सीट आदि चीजें हैं या फिर वो सिर्फ बॉडी है, यह तो पता नहीं चल पा रहा है मगर लड़कों की हरकत के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है मगर पहले आप वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर Jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा हुआ है, 'लड़के चाहे तो कुछ भी कर दें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पहले अमेरिका क्या कहता था। दूसरे यूजर ने लिखा- इंजन कहां का है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ने बोला कार क्लासरू में लाने का तो लाने का। चौथे यूजर ने लिखा- ये सिर्फ कार का कैबिनेट है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अंकल जी ने किया कुछ ऐसा कि Video हो रहा है खूब वायरल, लोग भी ले रहे हैं जमकर मजे

इसे 21 तोपों की सलामी है! कैरम खेलने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, देखना तो बनता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।