1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपने काम से सबसे ज्यादा खुश तो यही बंदा होगा, यकीन नहीं तो फिर Video आप भी देखें

अपने काम से सबसे ज्यादा खुश तो यही बंदा होगा, यकीन नहीं तो फिर Video आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 25, 2025 08:49 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 08:49 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है ट्रैफिक के नियम तोड़ने वाले लोगों को अच्छा सबक सिखाया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वह कैसे हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X@ITYAGISAJID

हर दिन हमें सोशल मीडिया की गलियों में वायरल होते हुए कई सारे वीडियो देखने को मिल ही जाते हैं। आप भी अगर सोशल पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे और हर दिन अभी भी देखते होंगे। कई बार कुछ ऐसे वीडियो भी नजर आते हैं कि उन्हें देखने के बाद इंसान अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद बहुत सारे लोगों को हंसी आएगी। आइए फिर पहले आपको वीडियो के बारे में और फिर लोगों के कमेंट्स के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो लोग अपनी-अपनी बाइक पर बैठे हुए हैं और सिग्नल के ग्रीन होने का इंतजार कर रहे हैं मगर उन्होंने ट्रैफिक का एक नियम तोड़ दिया है। वो दोनों ही जेब्रा लाइन के आगे जाकर खड़े हैं। तभी नजर आता है कि एक बंदा भागते हुए आता है और एक की बाइक पर चढ़ जाता है और किसी चीज से उसके सिर पर हल्के-हल्के मारने लगता है। उससे उसे चोट तो नहीं लगती है मगर यह सबक सिखाने के लिए है कि वो नियम नहीं तोड़ सकता है। वो बंदा उसे तब तक मारता है जब तक वो जेब्रा लाइन से पीछे नहीं आता है। यह देख दूसरा बंदा भी खुद ही पीछे आ जाता है और एक तीसरा बंदा जो आगे जा रहा था, वो भी रुक जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ItyagiSajid नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जेब्रा क्रॉसिंग पर बाइक भगाना मतलब राहगीर को कुचलना, ट्रैफिक पुलिस ने यही सबक सिखाया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 53 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो गजब तरीका है बस बिना हेलमेट वालों के साथ ऐसा न हो, नहीं तो बेचारे को अस्पताल जाना पड़ेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- आज भी बहुत से लोगों को जेब्रा क्रॉसिंग का मतलब नहीं पता। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत अच्छा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रास्ते से गुजरते लोगों से मजे लेते दिखे दो कौए, शख्स ने बनाया Video जो हो गया वायरल

महिला हेल्थ वर्कर ने पेश की इंसानियत की मिसाल, छोटे बच्चों के लिए जोखिम में डाली अपनी जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।