1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदर क्या जाने पैसे की कीमत, किसी के नोट छीनकर पेड़ पर बैठा बंदर, फिर जो हुआ आप भी देखें

बंदर क्या जाने पैसे की कीमत, किसी के नोट छीनकर पेड़ पर बैठा बंदर, फिर जो हुआ आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 25, 2025 06:07 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 06:16 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक बंदर किसी के पैसे छीनकर पेड़ पर बैठ गया है और उसके बाद जो हुआ उसे देख आप हंसेंगे भी और हैरान भी होंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@POL_KHOL82

आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बहुत ही नॉर्मल हो गया है। यूथ के साथ ही साथ बुजुर्ग लोग और बच्चे तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। आपने भी कई बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा ही होगा। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि जितने भी वीडियो पोस्ट होते है, उसमें से बहुत सारे वायरल भी होते हैं। वायरल हुए वीडियो को देखने के बाद लोग भी अपना रिएक्शन देते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदर किसी पेड़ पर बैठा हुआ है और उसके पास बहुत सारे नोट हैं। वो पता नहीं किसके नोटों की गड्डी या फिर पैसे से भरा बैग लेकर वहां पहुंच गया। इसके बाद वो उन गड्डियों से नोट निकालता और जमीन पर गिराता हुआ नजर आ रहा है। अब उसे नोटों की और पैसे की क्या ही कीमत पता है और इसी वजह से वो ऐसा कर रहा है। वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि वीडियो कब और कहां का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Pol_Khol82 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे आज शहंशाह मंकी तो पूरा रुपया प्रजा में लूटा देंगे। दूसरे यूजर ने लिया- सिर्फ इंसान ही पैसे के पीछे भागता है। तीसरे यूजर ने लिखा- मंकी दादा तो खूब मजे ले रहे हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जिंदा झींगा खाने ही वाली थी महिला कि तभी पड़ गए लेने के देने, Video आप भी देखें

4 लाख की सैलरी से सीधे 12 लाख पर पहुंचा बंदा, तरीका जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।