1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 4 लाख की सैलरी से सीधे 12 लाख पर पहुंचा बंदा, तरीका जानकर आप हो जाएंगे हैरान

4 लाख की सैलरी से सीधे 12 लाख पर पहुंचा बंदा, तरीका जानकर आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 25, 2025 03:56 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 03:56 pm IST

एक कमाल का पोस्ट अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कुछ लोगों को हंसी आएगी, कुछ लोग हैरान होंगे तो वहीं कुछ लोग अपना दूसरा रिएक्शन भी देंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@AAS_STHAA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो, फोटो, स्क्रीनशॉट लोग पोस्ट करते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय के लिए भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि जितनी भी चीजें पोस्ट होती हैं, उसमें से कुछ वायरल भी होते हैं। हर कुछ स्क्रोल के बाद कुछ न कुछ वायरल पोस्ट नजर आ ही जाता है। आपने भी अब तक कई सारे वायरल वीडियो, फोटो, स्क्रीनशॉट देखे ही होंगे। उसमें से कुछ रियल रहो होंगे तो कुछ स्क्रिप्टेड भी रहे होंगे। अभी भी एक पोस्ट वायरल होता हुआ नजर आया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा नजर आ रहा है जो किसी शख्स के कमेंट या फिर पोस्ट को पढ़ रहा है। उस पोस्ट में लिखा है, 'भैया मैंने पे-स्लिप एडिट करवा कर 4 लाख की सैलरी को 7 बना दी, नई कंपनी को बोला 20% हाइक चाहिए, उन्होंने 8.5 लाख का ऑफर लेटर दिया। ये ऑफर दिखाकर मैंने एक और कंपनी का इंटरव्यू क्रैक किया और अब आखिरकार 12 का ऑफर आया है।' वीडियो में दिखने वाला बंदा यह पूरा पढ़ने के बाद बोलता है, 'भाई तू कॉर्पोरेट का सांप नहीं कोबरा है। यार तू 4 से सीधे 12 चला गया, बिना कुछ नया सीखे। एक दिन तू मैनेजर जरूर बनेगा, तेरे में गुण है। लोग हाइक के लिए मेहनत कर रहे हैं और तू फोटोशॉप कर रहा है। जिस दिन तू पकड़ा जाएगा, तुझे निकालने और सर्टिफिकेट में फ्रॉड लिखेंगे।'

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aas_sthaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नया तरीका अनलॉक हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 82 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई झूठ बोल रहा है, कंपनी वाले बैंक स्टेटमेंट मांगते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ट्राई मत करना, लंबा फंस जाओगे, ब्लैक लिस्ट मार देंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- बैंक स्टेटमेंट का नाम सुना है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कछुओं का चल रहा था गोलमेज सम्मेलन, झील के अंदर का अद्भुत नजारा आया सामने, करोड़ों लोगों ने देखा यह Video

घूमते-घूमते पढ़ाई करने स्कूल पहुंच गए नन्हे गजराज, इस क्यूट से वीडियो ने बना दिया लोगों का दिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।