1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: चलती बाइक पर रोमांस कर रहा था कपल, पुलिस ने रोमियो-जूलियट का काट दिया भारी-भरकम चालान

VIDEO: चलती बाइक पर रोमांस कर रहा था कपल, पुलिस ने रोमियो-जूलियट का काट दिया भारी-भरकम चालान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 25, 2025 10:38 am IST,  Updated : Aug 25, 2025 10:39 am IST

वायरल हो रहे इस वीडियो को यूपी पुलिस ने अपने एक्स अकाउंट @Uppolice से शेयर किया है। यूपी पुलिस का यह कदम ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम कर रहा है।

सरेराह कपल चलती बाइक पर कर रहा था रोमांस- India TV Hindi
सरेराह कपल चलती बाइक पर कर रहा था रोमांस Image Source : X/@UPPOLICE

उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) हमेशा ही ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बड़े ही क्रिएटिव तरीके अपनाती है। हाल ही में, यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मजेदार पोस्ट शेयर की। जिसमें नोएडा की सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले एक कपल को दिखाया गया। इस पोस्ट का टाइटल था, "रोमियो और जूलियट ने नोएडा में बाइक सीक्वल की कोशिश की।"

रोमांटिक सीन की नकल, लेकिन क्लाइमेक्स में चालान

यह वायरल वीडियो नोएडा में रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक कपल बिना हेलमेट सरेराह बाइक पर रोमांस करता नजर आया। वीडियो में दोनों किसी रोमांटिक फिल्म के सीन की नकल करते दिख रहे हैं, लेकिन उनका यह 'रोमांस' तब महंगा पड़ गया जब ट्रैफिक पुलिस ने उन पर 53,500 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना ठोक दिया। यूपी पुलिस ने इस वीडियो को X पर शेयर करते हुए लिखा, "इस बार क्लाइमेक्स एक भारी चालान था, कोई प्रेम गीत नहीं! सुरक्षित यात्रा करें, नियमों का पालन करें और अपनी लव स्टोरी को लंबे समय तक बरकरार रखें।"

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस का संदेश

पुलिस की इस मजेदार और असरदार पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींचा। लोगों ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं और पुलिस के इस अनोखे अंदाज की सराहना की। एक यूजर ने कमेंट किया, "सवाल यह है कि जुर्माना कौन भरेगा- रोमियो, जूलियट या उनके माता-पिता? अगर माता-पिता ने जुर्माना भरा तो रिश्ते की पोल भी खुल सकती है। इसलिए सावधान रहें!" एक अन्य यूजर ने लिखा, "सुरक्षित रहें, नियमों का पालन करें और अपने रिश्ते को बचाएं।" एक और यूजर ने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश पुलिस का यह संदेश जनता के हित में है। सभी को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए काम करती है और ऐसे संदेशों के जरिए जागरूकता फैलाती है। जय हिंद।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

ये हैं रियल लाइफ के विक्रम और बाला, चलती मालगाड़ी में लड़कों ने फिल्मी स्टाइल में चुराया कोयला

बाइक लिए सड़क पर धर्राटे काटते दिखीं दादी, उम्र को ठेंगा दिखा खूब मचाया गदर, Video देख नाती-पोते भी शरमा जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।