इस दुनिया में आपने कई सारे लोगों के यह कहते हुए सुना होगा कि कलयुग है, लोगों के अंदर अब इंसानियत नहीं रही है मगर ऐसा नहीं है। इसी दुनिया में कई सारे लोग ऐसे भी हैं जिनके कारण इंसानियत अभी भी जिंदा है। आपने भी ऐसे कई सारे उदाहरण तो देखे ही होंगे और अगर नहीं देखा है तो फिर अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको बताएगा कि लोगों में आज भी इंसानियत है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला हेल्थ वर्कर ने अपनी जान को बस इसलिए खतरे में डाला ताकि कुछ बच्चों का स्वास्थ्य खराब न हो। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा?
वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि महिला एक नाले के पत्थर पर खड़ी है। उस नाले में पानी का बहाव तेज है। नाला उफान पर है और वहीं बीच में नजर आता है कि वो महिला चप्पल को निकालकर हाथ में ले लेती है और फिर किनारे पर चली जाती है। कुछ देर बाद वो महिला सामने दिख रहे दूसरे पत्थर पर कूद जाती है। अगर थोड़ा सा भी बैलेंस बिगड़ता तो महिला पानी के बहाव के साथ बह जाती मगर राहत की बात है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इसके बाद महिला अगले पत्थर पर कूदती है और फिर वहां से निकल जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
महिला ने ऐसा क्यों किया?
अभी आपने जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @iNikhilsaini नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही जरूरी जानकारी भी दी गई है। कैप्शन में बताया गया है कि, 'ऐसे लोगों को सचमुच सराहना की जरूरत है। हिमाचल प्रदेश के मंडी के चौहारघाटी की एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कमला देवी, हुरंग गाँव में बच्चों का टीकाकरण करने के लिए बाढ़ से भरे नाले को कूदकर पार कर गईं। बाढ़ और भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध होने के बावजूद, उन्होंने अपने कंधों पर कर्तव्य का भार उठाया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बंदर क्या जाने पैसे की कीमत, किसी के नोट छीनकर पेड़ पर बैठा बंदर, फिर जो हुआ आप भी देखें
जिंदा झींगा खाने ही वाली थी महिला कि तभी पड़ गए लेने के देने, Video आप भी देखें