हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। यहां के लोगों के खून में जुगाड़ बहता है। लोगों को जैसे ही मौका मिलता है, वो किसी परेशानी में फंसते हैं या फिर पैसा बचाना होता है तो वो ऐसा दिमाग लगाते हैं कि देखने वाला भी उनकी तारीफ करता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपको इंडिया के कमाल के जुगाड़ देखने के लिए कहीं और जाने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि सबसे ज्यादा जुगाड़ सोशल मीडिया पर ही दिखते हैं। अभी भी एक जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ लोग साथ में बैठकर कैरम खेल रहे हैं मगर उन्होंने इसके लिए कैरम बोर्ड नहीं खरीदा है। उन्होंने फर्श पर ही कैरम बोर्ड बना लिया है और वहां बैठकर खेल रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने गोटियों और स्ट्राइकर के लिए भी जुगाड़ किया है। किसी डिब्बे के ढक्कन को उन्होंने स्ट्राइकर बना लिया है और बोतल के दो रंग के ढक्कन को काली और सफेद रंग की गोटी की जगह रख दिया है। इतना ही नहीं रानी के लिए हरे रंग का ढक्कन रख दिया है। इस तरह जुगाड़ से कैरम खेलते हुए कोई पहली बार दिखा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर brainchod नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'काश ये पहले पता होता यार, मेरा पैसा बच जाता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत खतरनाक लोग हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे 21 तोपों की सलामी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- हम लोग भी ऐसा ही करते थे।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रास्ते से गुजरते लोगों से मजे लेते दिखे दो कौए, शख्स ने बनाया Video जो हो गया वायरल
महिला हेल्थ वर्कर ने पेश की इंसानियत की मिसाल, छोटे बच्चों के लिए जोखिम में डाली अपनी जान