1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंकल जी ने किया कुछ ऐसा कि Video हो रहा है खूब वायरल, लोग भी ले रहे हैं जमकर मजे

अंकल जी ने किया कुछ ऐसा कि Video हो रहा है खूब वायरल, लोग भी ले रहे हैं जमकर मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 25, 2025 10:19 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 10:19 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक अंकल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट्स की भरमार लगा दी। आइए आपको वीडियो और लोगों के कमेंट्स, दोनों के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/MEMESTICKK_

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल आजकल लोग खूब कर रहे हैं। यहां तक कि बच्चे तक सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं और वो भी रील्स देखते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी खूब सारे वीडियो देखते ही होंगे। उन्हीं सब में से कई सारे ऐसे वीडियो ऐसे भी नजर आते होंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक और सबसे यूनिक वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर कुछ लोग रुके हुए हैं। वो सभी सिग्नल के ग्रीन होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वो आगे बढ़ सके। इसी बीच एक अंकल नजर आते हैं जो वीडियो के वायरल होने का कारण हैं। हम यूं भी कह सकते हैं कि वो अंकल ही वायरल हो रहे हैं। दरअसल अंकल ने झुमके पहने हुए हैं जो किसी ने देख लिया। इसी वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि वीडियो कब और कहां का हैं। वैसे यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे कई सारे अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर memestickk_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 68 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पापा की परी नहीं परी के पापा। दूसरे यूजर ने लिखा- पापा की परी नहीं परी ही पापा हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- अंकल का Pookie साइड। चौथे यूजर ने लिखा- अपनी पत्नी का Pookie पति बनकर बाहर निकलने की ऐसी कौन सी मजबूरी थी भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- Pookie अंकल।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसे 21 तोपों की सलामी है! कैरम खेलने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, देखना तो बनता है

अपने काम से सबसे ज्यादा खुश तो यही बंदा होगा, यकीन नहीं तो फिर Video आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।