1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गहने को घर में छिपाने के लिए दीदी ने बताई तरकीब, Video हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे

गहने को घर में छिपाने के लिए दीदी ने बताई तरकीब, Video हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 26, 2025 05:37 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 05:37 pm IST

एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रही है कि आप अपने सोने के गहनों को कुछ ऐसी जगह पर छिपा सकते हैं कि चोर को कभी भी उसका आइडिया नहीं लगेगा। अब जैसे ही इस वीडियो को लोगों ने देखा तो वो मजे लेने लगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/CHANDA_AND_FAMILY_VLOGS

सोशल मीडिया पर आपको कब क्या देखने को मिल जाए, आप कभी भी इसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं। हर दिन अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट और पेज से पोस्ट होते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे। कभी वायरल वीडियो देख आप हैरान होते होंगे, कुछ वीडियो आपको गुस्सा दिलाते होंगे तो वहीं कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

महिला ने वीडियो में क्या बताया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला सोने के गहनों के घर में सुरक्षित छिपाने के लिए तरकीब बता रही है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि महिला सोफे पर बैठी है। टेबल पर सोने की चैन, अंगूठी रखी हुई है। साथ में महिला के पास एक वाइपर भी है। इसके बाद वाइपर के डंडे को खोल देती है और उसके अंदर उन गहनों को डाल देती है। फिर वो डंडा दोबारा लगा देती है और फिर उसे वाइपर में रख देती है। महिला का कहना है कि किसी भी चोर को समझ में ही नहीं आएगा कि ऐसा जगह कोई गहना रखेगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर chanda_and_family_vlogs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 38 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दीदी वाइपर में मामी का कड़ा कैसे छिपाऊं? दूसरे यूजर ने लिखा- चोर ने देख लिया ये वीडियो दीदी। तीसरे यूजर ने लिखा- ये वीडियो बनाकर तो आपने चोर का काम ही आसान कर दिया, बहुत बढ़िया दीदी। चौथे यूजर ने लिखा- अब तो जोर जोर से बोलकर चोरों को स्कीम बता दी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मारुति सुजुकी का ये स्टॉक यार्ड देख हो जाएंगे हैरान, Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

यही है कर्म का सिद्धांत, बंदा अब गाड़ी धीरे-धीरे ही चलाएगा, एक बार आप भी देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।