Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बीच सड़क महिला सुरक्षा की उड़ाई गई धज्जियां, 1 लड़के ने 6 लड़कियों को पीटा

दिल्ली में बीच सड़क महिला सुरक्षा की उड़ाई गई धज्जियां, 1 लड़के ने 6 लड़कियों को पीटा

Reported By : Kumar Sonu Edited By : Avinash Rai Published : Aug 26, 2025 04:13 pm IST, Updated : Aug 26, 2025 04:13 pm IST

राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आए दिन सवाल खड़े होते रहते हैं। ऐसा हो भी क्यों ना। दिल्ली को रोहिणी में एक लड़के द्वारा 6 लड़कियों को पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी अब वायरल हो गया है।

Women safety was violated in the middle of the road in Delhi 1 boy beat up 6 girls- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दिल्ली में बीच सड़क महिला सुरक्षा की उड़ाई गई धज्जियां

राष्ट्रीय राजधानी में आए दिन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते रहते हैं। इस बीच दिल्ली में एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने बीच सड़क पर 6 लड़कियों की बेरहमी से पिटाई कर दी है। हैरानी की बात ये है कि मौके पर मौजूद सैकड़ों लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश नहीं की। बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 1 लड़का 6 लड़कियों को सरेआम पीट रहा है और वहां खड़े लोग सिर्फ तमाशा देख रहे हैं।

वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कैसे लड़कियां खुद के बचाव के लिए लड़के से हाथापाई करते दिख रही हैं, लेकिन लड़का फिर भी नहीं मानता और वह उनकी पिटाई कर रहा है। बता दें कि यह घटना दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 7 की बताई जा रही है। एक लड़का यहां कुछ लड़कियों को बाल पकड़कर भगा-भगाकर पीट रहा है। लड़के के हाथ में जो भी आ रहा है, उससे वह लड़सियों की पिटाई कर रहा है। इसके बाद वहां कई लोग आ जाते हैं जो लड़के को ना ही पकड़ते हैं और ना ही बीचबचाव करने का प्रयास करते हैं। जो लोग वहां खड़े हैं वो सिर्फ तमाशा देख रहे हैं।

दहेज के लिए हत्या

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के द्वारका इलाके में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का मामला सामने आया था। यहां 22 साल की कोमल उर्फ वर्षा नाम की लड़की ने 21 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, लड़की के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया। कोमल की शादी इसी साल 16 अप्रैल को अमन नाम के लड़के के साथ सतग बदू सराय इलाके में हुई थी। कोमल के परिजनों का कहना है कि ससुराल के लोग दहेज के लिए अक्सर उसे परेशान करते थे। उसने यह बात उनके साथ भी शेयर की थी।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement