1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मां रोती रही बेटी प्रेमी संग चली गई! एक Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

मां रोती रही बेटी प्रेमी संग चली गई! एक Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 10, 2025 11:23 am IST,  Updated : Oct 10, 2025 11:23 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उसके जिन जानकारियों का दावा किया गया है वो जानकर कई सारे लोग हैरान हो जाएंगे तो कई लोगों को गुस्सा भी आ सकता है। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@LADUBISHNOI18

हर दिन हमें सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक के तमाम वीडियो देखने को मिलते हैं। इसके अलावा जुगाड़, लड़ाई, ड्रामा और इनके अलावा भी कई तरह के वीडियो पोस्ट होते हैं जिन्हें हम देखते ही हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर तमाम वीडियो देखते होंगे और फिर आप यह भी जानते होंगे कि कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर ये वाला वीडियो हंसाने वाला नहीं है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं कि उसमें क्या देखने को मिला।

वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक घर के बाहर पुलिस की तीन गाड़ियां, कुछ पुलिस वाले और कुछ दूसरे अधिकारी नजर आ रहे हैं। वहीं उन लोगों के बीच में उस के लोग और एक लड़की नजर आ रही है जिसके कंधे पर बैग है। वहीं एक महिला जोर-जोर से रोते हुए सुनाई और दिखाई दे रही है। अब एक पुलिस वाला उस लड़की से कुछ सवाल जैसे उसका नाम, उसके पिताजी का नाम, उसका बयान, घर में कौन-कौन है आदि पूछता है और एक दूसरा शख्स उसका वीडियो बनाता हुआ दिख रहा है। वहीं महिला जोर-जोर से रोते हुए अभी भी नजर आ रही है। अब इस वीडियो के साथ जो दावा किया गया है, वो जानने से पहले आप एक बार वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ladubishnoi18 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'भगवान सब को एक बेटी दे, लेकिन ऐसी बेटी किसी को भी नहीं दे। ओसियां से दिल को झकझोर देने वाला मामला, बेटी ने माता-पिता को अकेला छोड़ा, लिव-इन रिलेशनशिप में गई। यह घटना समाज के उस बदलते चेहरे की झलक है, जहां रिश्तों की गहराई अब स्वार्थ और आधुनिक सोच के आगे झुकती नजर आती है।' वहीं वीडियो पर लिखा है, 'मां रोती रही बेटी प्रेमी संग चली गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

Karwa Chauth: पत्नी बन रही थी तेज तो पति ने भी दिखाया अपना दिमाग, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

लड़कों की दोस्ती का कोई टक्कर ही नहीं है, वायरल Video देख आप भी हो जाएंगे सहमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।