सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग हंसी-मजाक के वीडियो और फोटो तो पोस्ट करते ही हैं, उसके अलावा लोग अपने मन की बात और खुद के साथ हुए कुछ ऐसे एक्सपीरिएंस के बारे में भी बताते हैं जिन्हें जानकर दूसरे लोग भी हैरान हो जाते हैं। किसी के साथ ऑनलाइन फूड में धोखा होता है तो कुछ लोगों को डेटिंग के जरिए लूटा जाता है। इसके अलावा भी तरह-तरह के अनुभव होते हैं जो लोग सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करते हैं। ऐसा ही कुछ एक वायरल पोस्ट में देखने को मिला। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
लड़की ने स्क्रीनशॉट किया शेयर
अभी जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक अनजान नंबर से Hii का मैसेज आता है। इसके बाद लड़की ? के निशान से रिप्लाई करती है तो सामने से दोस्ती करने के लिए पूछा जाता है। इसके बाद लड़की पूछती है कि वो कौन है तो सामने से मैसेज आता है कि माफ कीजिए, आप मुझे पसंद आई इसलिए मैसेज किया। इसके बाद वो बताता है कि उसकी उस लड़की से सुबह मुलाकात हुई थी और वो उसे अच्छी लगी। इसके बाद लड़की पूछती है कि कॉलेज में मुलाकात हुई तो वो हां बोलता है। इसके बाद वो बताता है कि उसने लड़की को ड्रॉप किया था और वो ड्राइवर नहीं बल्कि टूर एंड ट्रैवल कंपनी का मालिक है। इसके बाद वो लड़की उसे ब्लॉक कर देती है।
यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने बता दें कि इस पोस्ट को उस लड़की के दोस्त ने रेडिट पर डाला और उसके संबंध में जानकारी दी। पोस्ट में दी गई जानकारी में लिखा है, 'तो मेरी दोस्त बाकी दिनों की तरह उबर कैब से कॉलेज आ रही थी और उबर ड्राइबर को उसका नंबर मिल गया और उसने उसे मैसेज किया। वैसे बता दूं कि मेरी दोस्त माइनर है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Video: हाईवे पर ट्रक चलाते समय ड्राइवर को आई झपकी, उसके बाद जो हुआ...देखकर यूजर्स की निकली चीख