Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: हाईवे पर ट्रक चलाते समय ड्राइवर को आई झपकी, उसके बाद जो हुआ...देखकर यूजर्स की निकली चीख

Video: हाईवे पर ट्रक चलाते समय ड्राइवर को आई झपकी, उसके बाद जो हुआ...देखकर यूजर्स की निकली चीख

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई हादसों का वीडियो वायरल होता रहता है। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें ड्राइवर को सेकंड भर की झपकी लेना महंगा पड़ गया।

Written By: Shaswat Gupta
Published : Oct 13, 2025 03:07 pm IST, Updated : Oct 13, 2025 03:07 pm IST
viral video, truck accident video, truck video viral - India TV Hindi
Image Source : ट्रक चलाते शख्स का वीडियो वायरल। ट्रक चलाते शख्स का वीडियो वायरल।

Viral Video: ड्राइविंग करने से पहले पर्याप्त नींद न लेना एक प्रमुख कारण है। ड्राइवर अक्सर अपने रूट को समय पर पूरा करने के लिए देर तक ड्राइव करते हैं और पर्याप्त आराम नहीं कर पाते। जब रास्ता लंबा और सीधा हो तो ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय ही नींद आने लगती है। हालांकि, ऐसे में हादसों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है एक ट्रक ड्राइवर के साथ जो गाड़ी चलाते-चलाते अचानक से सो जाता है। 2 मिनट की झपकी लेना उसे इतना महंगा पड़ता है कि नींद खुलने पर हादासा हो चुका होता है। 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @VehicleTracker8 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है- 'एक चौंकाने वाला डैशकैम वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें ज़िम्बाब्वे का एक ट्रक ड्राइवर लगभग दो मिनट तक गाड़ी चलाते हुए सोता हुआ दिखाई दे रहा है। डैशकैम में ड्राइवर को झपकी लेते हुए दिखाया गया है, जबकि उसका ट्रक सड़क से उतरकर पलट जाता है।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि, ट्रक में अंदर और बाहर दोनों तरफ कैमरा लगा है। इसमें सड़क और अंदर सो रहे ड्राइवर दोनों का नजारा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। वीडियो में पहले तो ट्रक रोड पर सही से चलता दिख रहा है उसके बाद ट्रक के पहिए स्टीयरिंग न कंट्रोल करने के चलते रोड से उतर जाते हैं। सड़क से उतरते ही ट्रक ड्राइवर की नींद खुलती है मगर तब तक ट्रक असंतुलित होकर पलट चुका होता है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'नींद आने के बारे में एक बात, आपका अपना मन आपसे झूठ बोलता है कि आप बस दो सेकंड के लिए अपनी आँखें बंद कर रहे हैं।'दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'भगवान ने कहा, "बस बहुत हो गया, अब समय आ गया है कि किसी को मारने से पहले जाग जाओ।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मैं लालची कंपनियों को दोषी मानता हूं, हर समय दो ड्राइवर होने चाहिए।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'विपरीत दिशा से गाड़ी चलाकर आए व्यक्ति को पता ही नहीं चला कि वह मरने के कितने करीब आ गया था।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
Viral Video: पैरलल वर्ल्ड में लंका दहन करते दिखाई दिए बजरंगबली, AI की रामायण देख यूजर्स बोले- 'जय श्रीराम'  
 

'तूने गाली कैसे दिया..?' जब Delhi Metro में एक-दूसरे पर चढ़ बैठे ये पैसेंजर, हाईवोल्टेज ड्रामे का Video Viral 
 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement