1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'तूने गाली कैसे दिया..?' जब Delhi Metro में एक-दूसरे पर चढ़ बैठे ये पैसेंजर, हाईवोल्टेज ड्रामे का Video Viral

'तूने गाली कैसे दिया..?' जब Delhi Metro में एक-दूसरे पर चढ़ बैठे ये पैसेंजर, हाईवोल्टेज ड्रामे का Video Viral

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 13, 2025 01:43 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 01:46 pm IST

Delhi Metro Fight Video | Delhi Metro Trending Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मेट्रो में लोग आपस में झगड़ा करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है।

Delhi Metro Video Viral, Delhi Metro Video, Delhi Metro Fight Video, Delhi Metro Reels, Delhi Metro - India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो में झगड़ा करता शख्स। Image Source : X/@GHARKEKALESH

Delhi Metro Fight Video | Delhi Metro Trending Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपने दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो ट्रेंड करते देखे होंगे। दिल्ली मेट्रो के वायरल होने वाले ज्यादातर वीडियोज में लोग आपस में बहस और लड़ाई-झगड़ा करते दिखाई देते हैं। हाल ही में एक और ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में दो लोग दिल्ली मेट्रो के कोच में झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये लड़ाई मेट्रो में ट्रैवल कर रहे पुरुष और महिला यात्री के बीच हुई है। इसके वीडियो पर कई यूजर्स प्रतिक्रियाएं देते हुए पिछली घटनाओं के वायरल वीडियो पर चर्चा कर रहे हैं। 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें महिला ने पुरुष यात्री पर हाथ उठाने का इल्जाम लगाया है और इस दौरान वो कहती दिख रही है- 'तूने मारा कैसे...? मार! मार!' इस दृश्य को मेट्रो के कोच में बैठे बाकी लोग भी देख रहे होते हैं। हालांकि, कोई भी हस्तक्षेप करने में दिलचस्पी नहीं दिखाता है। महिला के बार-बार उकसाने पर पुरुष उसे जा! जा! कहकर इग्नोर कर देता है। जैसे ही बीच-बचाव करने के लिए एक महिला बीच में आती है तो पैसेंजर उस पर भी भड़क जाती है और पूछने लगती है- 'कौन हैं आप इनकीं?' वीडियो वायरल के बाद यूजर्स भी कमेंट्स में इस प्रकार लड़ने वाले लोगों को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। बहस के बीच महिला यात्री आक्रोशित होकर दोबारा कहती है ‘तूने मारा कैसे?’ तो शख्स भड़क जाता है और उससे कहता है- ‘तूने गाली कैसे दी?’

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को एक्स पर अब तक कुल 76 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो में एक यूजर ने लिखा कि, 'दिल्ली मेट्रो में कोई भी दिन कलेश के बिना पूरा नहीं होता!' दूसरे ने लिखा कि, 'मेट्रो में ड्रामा लेकिन कुछ लोग क्यों सोचते हैं कि सार्वजनिक स्थान व्यक्तिगत झगड़ों का अखाड़ा हैं?' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'उस आदमी के अंदर एक महिला थी??' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'लोगो को इतना समय कैसे मिलता है कि लड़ाई भी शुरू कर देते हैं ?' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'किसी चीज का प्रूफ नहीं है न थप्पड़ मारने का और न ही गाली देने का इसलिए सब बराबर।'  

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
Patna Metro में भी फैल गया Reels का वायरस, इस लड़की का डांस देख शर्म से पानी-पानी हुए यूजर्स, Video Viral
 

Video: जिया हो बिहार के लाला! मेट्रो में भी बिना टिकट चढ़ने का जुगाड़ ढूंढ़ लिया, यूजर्स बोले- 'गलत जगह विकास हो रहा'
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।