1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अरिजीत सिंह की तारीफ में काजी तौकीर ने पढ़े कसीदे, 'बिग बॉस 20' में 21 साल पुराने रिश्ते पर की बात

अरिजीत सिंह की तारीफ में काजी तौकीर ने पढ़े कसीदे, 'बिग बॉस 20' में 21 साल पुराने रिश्ते पर की बात

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 12, 2026 08:33 am IST,  Updated : Sep 12, 2026 08:33 am IST

'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में सिंगर काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह की जमकर तारीफ की और उनके साथ अपनी खास बॉन्ड के बारे में भी बताया।

qazi touqeer Arijit Singh- India TV Hindi
अरिजीत सिंह और काजी तौकीर Image Source : INSTAGRAM/@QAZITOUQEER_OFFICIAL

2005 में काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह और दूसरे कंटेस्टेंट्स को हराकर रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' जीता था। इसके बाद वे लाइमलाइट से दूर हो गए, लेकिन इस साल 'बिग बॉस 20' में एक कंटेस्टेंट के तौर पर उन्होंने वापसी की। शो के प्रीमियर के बाद से ही काजी अपने बिंदास अंदाज की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल के एपिसोड में उन्होंने अपनी और अरिजीत की दोस्ती के बारे में बात की और अपनी खास बॉन्ड के बारे में भी बात की। काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह की तारीफ करते हुए, कहा कि वह बहुत अच्छा है। 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में काजी तौकीर ने सिंगर अरिजीत सिंह की खूब तारीफ की और उनका एक मशहूर गाना गाकर उन्हें सम्मान दिया। अमन गांधी से बातचीत के दौरान काजी ने कहा, 'अगर मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन के बाप हैं।'

काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह को बताया मैड साइंटिस्ट

एपिसोड में देखने को मिलता है कि काजी, अमन से बात करते हुए कहते हैं कि 'वो क्रेजी मैं क्रेजी, जब आगे हम दोनों साथ काम करेंगे न बहुत मजा आएगा।' इस पर अमन ने कहा, 'उनकी बात आप थोड़ा शांति से सुन भी लेते होंगे आप' इस बात का जवाब देते हुए, काजी नेशनल टेलीविजन पर अरिजीत की तारीफ करते हुए कहा, 'अगर मैं क्रेजी हूं न तो वो क्रेजीपन का बाप है। कसम से' यह बात सुन अमन कहता है कि अरिजीत सोच रहे होंगे कि ये क्या बोल रहा है नेशनल टीवी पर। इस पर रिएक्टर करते हुए, काजी तौकीर ने कहा, 'नहीं, उसको फर्क नहीं पड़ता है कि कौन क्या बोल रहा है। वो अलग ही लेवल के इंसान हैं। वो एक मैड साइंटिस्ट हैं।' इसके बाद काजी ने अरिजीत के लिए 'फ्लाइंग किस' दिया और कहा, 'लव यू'

काजी तौकीर ने अरिजीत को ट्रिब्यूट दिया

बिग बॉस सीजन 20 के इसी एपिसोड में काजी को दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ अरिजीत के बारे में बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि वे सिंगर का बहुत सम्मान करते हैं और अपनी तारीफ को शब्दों में बयां करना उनके लिए मुश्किल है। इसके बाद उन्होंने 'आशिकी 2' का गाना 'तुम ही हो' गाकर अरिजीत को ट्रिब्यूट दिया और कहा, 'मैं उनकी इतनी इज्जत करता हूं कि शब्द कम पड़ गए, आई लव यू अरिजीत।'

21 साल से अरिजीत और काजी की दोस्ती बरकरार

यंग डीएसए और अमन ने भी अरिजीत के लिए अपना प्यार जाहिर किया और यंग ने तो यह भी बताया कि वे 'आशिकी 2' के सिंगर से मिलना चाहते हैं। पुणे के रैपर ने यह भी बताया कि अरिजीत सिंह कितनी सादगी भरी जिंदगी जीते हैं और अवॉर्ड फंक्शन और स्टेज शो में चप्पल पहनकर जाते हैं। बता दें कि अरिजीत और काजी 2005 के रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में साथ में कंटेस्टेंट थे और दोनों की दोस्ती पिछले 21 सालों से कायम है। हाल ही में काजी तौकीर और आम्रपाली दुबे में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी।

ये भी पढ़ें - बिग बॉस 20 में काजी तौकीर से भिड़ीं आम्रपाली दुबे, बोलीं- 'हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी', भड़के 'रॉकस्टार'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन