आज के दिन आप जितनी बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जाएंगे, आपको उतनी बार ही आपको करवा चौथ से जुड़े पोस्ट देखने को मिलेंगे। कई सारे लोगों ने तो एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो बनाए हैं जो सोशल मीडिया अब वायरल हो रहे हैं। कुछ पुराने वीडियो वायरल होते हैं तो कुछ नए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए देखने को मिल रहे हैं। आपने भी तो खूब सारे ऐसे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला अब तक सबसे यूनिक और अनोखा वीडियो है। आइए फिर आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की छलनी में दिए रखकर उससे अपने पति का चेहरा देख रही है। इस दौरान वीडियो पर लिखा दिखता है, 'अब तो पति की उम्र बढ़ेगी।' करीब 7 सेकंड बाद वीडियो में दूसरा नजारा दिखता है और उसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल वो दूसरी महिला अपने पति को नॉर्मल छलनी से नहीं बल्कि बालू छालने वाले छलनी से देख रही है। इस समय वीडियो पर लिखा आता है, 'अब तो पति अमर होगा।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'अमर हो जाएगा अब पति।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को मजाकिया अंदाज में बनाया गया है और आज करवा चौथ है इसलिए वायरल भी हो रहा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कंटेंट बनाने के लिए भाई ने गलत आदमी को चुन लिया, Video का अंत देगा गजब का सरप्राइज