1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में बालों को हैंडल से बांधकर लटक गई महिला, Video देख फटी की फटी रह गई लोगों की आंखें

मेट्रो में बालों को हैंडल से बांधकर लटक गई महिला, Video देख फटी की फटी रह गई लोगों की आंखें

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर अलग-अलग राय दीं। कुछ ने इसे मजेदार और क्रिएटिव बताया, तो कुछ ने इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत करार दिया। एक यूजर ने लिखा, "यह तो गजब का टैलेंट है, लेकिन मेट्रो में ऐसा करना सही नहीं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "अगर सीट नहीं मिली, तो हैंडल को ही सीट बना लिया

मेट्रो में लटकती महिला- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA मेट्रो में लटकती महिला

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक महिला मेट्रो ट्रेन में अपने बालों को हैंडल से बांधकर लटकी हुई है और बड़े आराम से अपना फोन चला रही है। यह वीडियो देख लोग हैरान रह गए और कमेंट कर महिला के बालों की मजबूती की चर्चा करने लगे।

मेट्रो के हैंडल से लटकी महिला

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला मेट्रो ट्रेन के अंदर नजर एक हैंडल से अपने बालों को बांधकर उस पर लटकी हुई है। वह मेट्रो के हैंडल से इस तरह लटकी हुई है, कि उसका पूरा शरीर हवा में झूल रहा है और वह अपने दोनों पैरों को मोड़कर हवा में बैठे-बैठे लटक रही है। साथ ही महिला को दोनों हाथों से फोन पकड़कर उसे चलाते हुए भी देखा जा सकता है। महिला ने काले रंग का टॉप और पैंट पहना हुआ है, और उसके शरीर पर कई टैटू भी दिखाई दे रहे हैं। मेट्रो में बैठे बाकी यात्री उसे देखकर हैरान हैं, लेकिन वह बिना किसी परवाह के अपने फोन में व्यस्त है।

वीडियो देख हैरान रह गए लोग

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @viperscaIes नामक अकाउंट से शेयर की गई है। जिसे लाखों लोगों 1 करोड़ 10 लाख लोगों ने देखा और 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम यूजर्स ने कमेंट कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। वीडियो पर एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, "किस चीज से बने हैं इस महिला के बाल।" वहीं, दूसरे ने लिखा- "फोन की लत का ये लेवल है, हैंडल से लटककर भी स्क्रॉलिंग बंद नहीं हो रही।" तीसरे ने लिखा- क्या उसे दर्द नहीं हो रहा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

जिस झोले को हमारे यहां कोई पूछता तक नहीं, जो कि मुफ्त में मिलता है, उसे हजारों रुपए में बेच रहा अमेरिका

पूरी की पूरी बकरी को एक बार में ही निगल गया यह खूंखार जानवर, Video देख सूख गए लोगों के प्राण