1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ने पति से छिपाकर रखे पैसे मगर अब खुद पछता रही है, Video देख समझ जाएंगे मामला

महिला ने पति से छिपाकर रखे पैसे मगर अब खुद पछता रही है, Video देख समझ जाएंगे मामला

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/AYUSHIDIXIT___ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन के होने का फायदा यह है कि लोगों जब भी कुछ मजेदार या फिर ध्यान खींचने जैसा पल दिखता है, लोग तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया की गलियों में पहुंचा देते हैं। अब आप तो जानते ही हैं कि सोशल मीडिया पर लोग कंटेंट देखने के लिए ही बैठे होते हैं और कई बार वीडियो इतने ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है कि वो वीडियो जमकर वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

कई महिलाएं ऐसी हैं जो अपने घर में पैसा छिपाकर रखती हैं ताकि जरूरत पड़ने पर वो काम आ जाए। एक महिला ने भी ऐसा ही किया और अपने पति से छिपाकर कुछ नोट रखें मगर अब जब महिला ने उन छिपाए हुए पैसों को देखा तो खुद दुखी हो गई। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महिला ने जो नोट छिपाए थे वो सभी पुराने 500 और 1000 के नोट थे और महिला वो पैसे छिपाकर खुद भूल गई थी। अब जब दिखे तो अब किसी काम के बचे नहीं। इसी कारण महिला परेशान है क्योंकि महिला का नुकसान जो हो गया। वीडियो में वो अपने माथे पर हाथ रखकर बैठी नजर आती है और बेटी पूरी कहानी बताती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ayushidixit___ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 53 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आंटी जी आपने ये क्या किया। दूसरे यूजर ने लिखा- 9 साल बाद याद आया आंटी आपको। तीसरे यूजर ने लिखा- RBI जाकर बात करें, शायद हो जाए चेंज। चौथे यूजर ने लिखा- रखे रहो, 20 साल बाद सेल हो होंगे। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़के ने नए नंबर से गर्लफ्रेंड का लिया लॉयल्टी टेस्ट, पढ़ने के बाद लोगों ने दिए तरह-तरह के रिएक्शन

क्या आपने कभी देखा है ऐसा अनोखा तराजू? देखकर हैरान होना तय है