1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपने कभी देखा है ऐसा अनोखा तराजू? देखकर हैरान होना तय है

क्या आपने कभी देखा है ऐसा अनोखा तराजू? देखकर हैरान होना तय है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 25, 2026 06:29 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 06:29 pm IST

सब्जी बेचते एक चाचा का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और वीडियो के वायरल होने का कारण उनके हाथ में दिख रहा तराजू है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@NKRAM99

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कब क्या वायरल हो जाए और कब क्या छा जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से जो सबसे हटके या फिर हैरान करने वाला होता है, वो वायरल हो जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर खूब सारे वायरल कंटेंट देखते ही होंगे और कई बार वायरल कंटेंट तो आपको पूरी तरह से हैरान कर देते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए आपको वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने कई बार ऐसे तराजू देखे होंगे जिसमें एक तरफ बटखरा यानी वजन करने वाला धातु होता है और दूसरी तरफ सामान होता है। हाथ से उसे उठाया जाता है और वजन किया जाता है। मगर क्या आपने कभी कोई ऐसा तराजू देखा है जिसमें दूसरा साइड जिधर बटखरा रहता है, वो हो ही ना? हैरान हो गए, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में तो ऐसा ही तराजू देखने को मिला। वीडियो में नजर आता है कि टमाटर बेचने वाले चचा के पास ऐसा ही तराजू है और उसमें ऊपर चार अलग-अलग धागे हैं जिन्हें पकड़कर वो वजन नाप रहे हैं। ऐसा तराजू पहली बार दिखा जिसके कारण वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nkram99 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये तो हम भी पहली बार देख रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- गांव का देसी जुगाड़ है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई लेकिन किलो, दो किलो का बट्टा किधर है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो सच में अनोखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए बना शौचालय मगर दरवाजे पर लिखी बात कर देगी हैरान, पकड़ लेंगे माथा

ये तो वायरल होना ही था, शादी-विवाह के लिए बना देखा-देखी भवन आपने देखा या नहीं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।